- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- घबराए नही रेमडेसिवीर के विकल्प के तौर पर और दवाएं मौजूद....एम्स के डॉक्टर ने कही महत्वपूर्ण बात...
घबराए नही रेमडेसिवीर के विकल्प के तौर पर और दवाएं मौजूद....एम्स के डॉक्टर ने कही महत्वपूर्ण बात...
Posted by : achhiduniya
19 April 2021
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बेड की कमी होती
जा रही है,
साथ ही कोरोना के उपचार में प्रभावी पाई गई दवा रेमडेसिवीर के लिए भी जरूरतमंदों की भीड़ लग रही है। हालत यह है कि ज्यादातर
मेडिकल स्टोर्स ये रेमडेसिवीर का स्टाक खत्म हो चुका है। दिल्ली के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि रेमडेसिवीर को
पूरी तरह वंडर ड्रग नहीं कहा जा सकता। एम्स के डॉक्टर अंजन त्रिखा ने कहा कि यह
सही है कि रेमडेसिवीर कोरोना के बचाव में सहायक है, लेकिन
इसकी मॉडरेट इलनेस की स्थिति में सहायक है, ऐसी स्थिति में जब पेशेंट को ऑक्सीजन की जरूरत है। उन्होंने
कहा कि रेमडेसिवीर के विकल्प के तौर पर और दवाएं
मौजूद हैं। यह ऐसी स्थिति में सहायक नहीं हो सकती जब पेशेंट वेंटीलेटर पर है या
उसमें बेहद माइल्ड लक्षण हैं। मैक्स हॉस्पिटल साकेत के डॉ. विवेक नांगिया ने कहा, रेमडेसिवीर को लेकर आज हर कोई मार्केट में घूम रहा है और अफरातफरी की
स्थिति है,लेकिन इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है, रेमडेसिवीर के दूसरे ऑप्शन भी उपलब्ध है, सरकार
इसकी कमी को दूर करने के लिए भी जुटी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डबल
लेयर
वाले मॉस्क की सलाह पर इन डॉ.नांगिया ने कहा कि
डबल मास्क इफेक्टिव हो सकता है। यह किसी
भी तरह से बुरा आइडिया नहीं है। इससे ट्रांसमिशन के चांस कम होते हैं। ऐसे समय जब
केस तेजी से फैल रहे है कि यह जरूरी है कि मास्क सही तरीके से पहना जाए और यह नाक
को सही तरीके से कवर करे। कुछ मामलों में RT PCR टेस्ट के निगेटिव आने के बाद भी सीटी स्कैन में लोगों के
पॉजिटिव पाए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ
है। पिछले साल भी ऐसे मामले आए थे। RT PCR रिपोर्ट
के निगेटिव आने के बाद सीटी स्कैन में पेशेंट के पॉजिटिव होने का पता चला था। यह
जरूरी है कि RT PCR टेस्ट सही तरीके से हुआ है।



