Posted by : achhiduniya 20 April 2021

वर्तमान समय में वास्तुशास्त्र की महत्ता से हर कोई परिचित है और वास्तुसम्मत घर बनाने के बावजूद कई लोगों को समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल पाती। वर्तमान में कई बार देखने में आता है कि प्रॉपर नक्शा और सुख सुविधाओं का ध्यान रखने के बावजूद घर में रहने वाले व्यक्तियों के जीवन में तनाव अपनी जगह बना लेता है और वजह सामने आती है वास्तु के कुछ साधारण से नियमों की 

अनदेखी करना। आज कल कई बार व्यक्ति जब परेशानी का निदान ढूंढने निकलता है तब उसे पता चलता है कि उसका अपना घर ही उसकी समस्याओं का कारण बन चुका है, जिसे बनाने में वह अपने जीवन भर की पूंजी लगा चुका है। वास्तुशास्त्र में पुराना बेकार सामान अर्थात कबाड़ को नकारात्मक उर्जा का सोर्स माना गया है, संचय करना मनुष्य का स्वभाव है, इसी स्वभाव के चलते मनुष्य अपने घर मे बिना उपयोग अनावश्यक सामग्री का संचय कर बैठता है। व्यक्ति 

कई बार सोचता है कि संबंधित वस्तु  शायद कभी काम आएगी, एक तो वह सामग्री जो संचय की गई है, पहले से ही अनुपयोगी और खराब है, दूसरी वह लम्बे अरसे से एक स्थान पर रहकर नकारात्मक ऊर्जा का कारक बन कर हमारे मानसिक तनाव का कारण कब बन जाती है, पता ही नहीं चल पाता है। फिर यहीं तनाव हमें आगे जाकर इंसान के दुर्भाग्य का कारण भी बनने लग जाता हैं, इस अनावश्यक सामग्री में खास कर खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम, जैसे बंद पड़ा फ्रिज, रेडियो, टीवी, मोबाइल, गैजेट, टूटी खाट, टूटे फूटे दरवाजे और खिड़कियां, टूटे शीशे, बच्चों के टूटे खिलौने, रद्दी फटी पुरानी पुस्तकें, बिना ताले की चाबियां या बिना चाबी के ताले आदि के साथ ही घर में बंद पड़ी घड़ी तो दुर्भाग्य और समस्या का एक बडा़ कारण माना गया है।  वास्तुशास्त्री के अनुसार ये सभी वस्तुएं सही कंडीशन में हों अन्यथा इन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए। इन वस्तुओं को अपने घर से हटाते ही आप महसूस करेंगे कि आपके जीवन में सकारात्मकता आने लगी है। वास्तुशास्त्री के अनुसार  घर के ईशान कोण में कबाड़ होने पर तनाव के साथ साथ संतान, शिक्षा और रोग के साथ कर्ज बढ़ने की संभावना को बढा देता है। 

इसके साथ ही घर की पूर्व दिशा में कबाड़ घर तो सरकार से परेशानी के साथ नाम यश में कमी लाएगा, और आंखों की रोशनी को भी कम कर सकता है, या आंखों में विकृति ला सकता हैं, आदि आदि, अन्य दिशा और कोण व घर की छत पर भी अलग-अलग प्रभावशाली असर रखता है। घर कहें या आवास या फैक्ट्री में मकड़ी के जाले, पुराने जूते भी जो काम नहीं आते वो भी दुर्भाग्य को जन्म देते हैं, ऐसे सभी सामान को कबाड़ी को बेच दे या दान कर दें या कूड़े दान के हवाले कर दें।  इसके साथ ही ध्यान रखें कि घर में किसी भी नल या टंकी से पानी रिसता हुआ दिखाई दे तो तत्काल प्लबंर को बुलाकर ठीक करवाना चाहिए अन्यथा इस 

प्रकार बर्बाद होता हुआ पानी भी घर के वास्तु को खराब करता है। वास्तुशास्त्री के मुताबिक, अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो न केवल घर से वास्तुदोष को दूर रखकर सफलता प्राप्त की जा सकती है बल्कि दुर्भाग्य को भी एक हद तक खुद से दूर रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -