Posted by : achhiduniya 06 April 2021

निरंजनी अखाड़ा के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा नागा साधु देश भर में हैं। श्री दुखहरण हनुमान मंदिर में अखाड़ा धर्म ध्वजा के तले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के मुताबिक नागा साधुओं की दीक्षा एक धार्मिक प्रक्रिया है और हर साधु को नागा संन्यासी नही समझा जाना चाहिए, यह लंबी और कठिन यात्रा है। नागा साधु बनने की राह आसान नहीं है। हज़ारों साल पुरानी 

परंपराओं के हवाले से वर्तमान में इस प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है कि अगर आपके भीतर संन्यासी जीवन की प्रबल इच्छा है तभी आप नागा साधु बन सकते हैं। महाकुंभ से ही यह प्रक्रिया शुरू होती है, जब देश भर के कुल 13 अखाड़ों में से किसी में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके लिए शुरूआती पर्ची के तौर पर करीब 3500 रुपये का शुल्क होता है। तीन चरणों में यह प्रक्रिया संपन्न होती है। सबसे पहले नागा साधु बनने के इच्छुक को अपना ही पिंडदान करना होता है। इसके लिए पांच गुरुओं की ज़रूरत पड़ती 

है। हर गुरु को करीब 11000 रुपये की दक्षिणा देना होती है और फिर ब्राह्मण भोज भी करवाना होता है। इस प्रक्रिया में बताया जाता है कि करीब डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च अगर शिष्य न उठा सके तो उसके गुरु के पास यह रकम देने का अधिकार होता है।# कितने तरह के होते हैं नागा? सालों के कड़े तप के बाद अर्जित शक्तियों के आधार पर अखाड़ा किसी साधु को सिद्ध दिगंबर की पदवी दे तो यह नागा साधु की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके अलावा भी नागाओं के कई प्रकार होते हैं:- # हरिद्धार कुंभ में दीक्षित होने 

वाले नागाओं को बर्फानी कहते हैं, जो स्वभाव से शांत होते हैं।# प्रयाग कुंभ से दीक्षित नागा राजेश्वर कहलाते हैं क्योंकि ये संन्यास के बाद राजयोग की कामना रखते हैं।# उज्जैन कुंभ से दीक्षितों को खूनी नागा कहा जाता है क्योंकि इनका स्वभाव काफी उग्र होता है और नाशिक कुंभ में दीक्षा लेकर साधु बनने वाले खिचड़ी नागा कहलाते हैं। कहते हैं कि इनका कोई निश्चित स्वभाव नहीं होता। परंपराओं के अनुसार कुछ परिवार 10 से 12 महीने की उम्र में बच्चों को भेंट के तौर पर अखाड़ों 

में छोड़ जाते हैं। इसके बाद इन बच्चों का लालन पालन और शिक्षा आदि सब कुछ अखाड़ों में ही होता है। इन बच्चों को जीवन में अपने माता, पिता या परिवार के बारे में कुछ नहीं पता होता। इनके लिए सब कुछ इनके गुरु ही होते हैं। ये बच्चे अखाड़े के नियमानुसार स्कूल भी जा सकते हैं, लेकिन इनके जीवन का लक्ष्य साधु बनना ही होता है। शिष्य को गुरु के हाथों जनेऊ और कंठी धारण करवाई जाती है। गुरु ही शिष्य को दिगंबर होने के लिए प्रेरणा देते हैं। वास्तव में यह वस्त्र त्यागकर पूरी तरह प्रकृति में लीन हो 

जाने की परंपरा है। इसके बाद श्मशान से राख लेकर शरीर पर शृंगार के तौर पर मली जाती है, जिसके बाद पिंडदान संपन्न माना जाता है। इसके बाद दूसरे चरण में नागा साधु शिष्य बना सकता है, लेकिन पंच संस्कार नहीं करवा सकता। यह तीसरे चरण यानी सिद्ध दिगंबर के बाद संभव होता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -