- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- कॉमेडी शो 'LOL-हंसे तो फंसे' जल्द अमेज़न प्राइम पर... 10 प्रोफेशनल कॉमेडियन करेंगे मस्ती
एलओएल-हंसे तो फंसे,बिना किसी स्क्रिप्ट का कॉमेडी रिएलिटी शो है, जो 30 अप्रैल को स्ट्रीमिंग सर्विस पर लॉन्च किया जाएगा। यह शो दर्शकों को ठहाकों की शानदार डोज देने का वादा करता है। एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका आदि कई देशों में दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन करने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में इंटरनेशनल अमेज़न ओरिजिनल सीरीज एलओएल का लोकल वर्जन लाने की घोषणा की है। इस शो में लगातार छह घंटों तक 10 प्रोफेशनल कॉमेडियन एक-दूसरे के सामने
प्रतियोगिता करेंगे। इसके दो उद्देश्य हैं,जिसमें पहला,हाउस में मौजूद दूसरे लोगों को हंसाना और दूसरे यह सुनिश्चित करना काफी महत्वपूर्ण है कि कॉमेडियन दूसरों को तो हसांएगे, लेकिन परफॉर्मेंस देते समय खुद हंसेंगे या मुस्कराएंगे भी नहीं। चेहरे पर बिना किसी तरह का भाव लाए और न हंसने वाला आखिरी कॉमेडियन इस शो का विजेता बनेगा, जिसे शानदार पुरस्कार दिया जाएगा। भारत के शानदार कॉमेडियन,आदार मलिक,आकाश गुप्ता,अदिति मित्तल,अंकिता
श्रीवास्तव,साइरस ब्रोचा,गौरव गेरा,कुशा कपिला,मल्लिका दुआ,सुनील ग्रोवर,सुरेश मेनन,इस शो में अपनी परफॉर्मेंस देंगे, जिन पर शो के होस्ट बोमन इरानी और अरशद वारसी लगातार नजर रखेंगे। लोकप्रिय फिल्म स्टार, अरशद वारसी,जो इस शो में अपने प्रिय मित्र बोमन ईरानी के साथ होस्ट और रेफरी के रूप में हॉटसीट पर होंगे,ने कहा,चाहे मुन्ना भाई एमबीबीएस हो,लगे रहो मुन्ना भाई
हो या जॉली एलएलबी हो, मुझे हमेशा बोमन ईरानी के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर एलओएल-हंसे तो फंसे में उनके साथ जोड़ी बनाकर काफी प्रसन्न हूं। बोमन और मुझे इस शो के सभी 10 प्रतियोगियों पर करीबी नजर रखने का काम सौंपा गया है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर एक मकसद के साथ एकत्र हुए हैं कि वह दूसरे लोगों को तो हंसाएं, लेकिन उनके चेहरे पर हंसी का कोई भाव न आए। अब मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि यह मंझे हुए कॉमेडियंस अपने शो
किस तरह का कंटेंट पेश करेंगे और वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी हंसी को कितनी देऱ तक रोक पायेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि यूरोप, दक्षिण अमेरिका और दूसरे एशियाई देशों में इस शो की सफलता के बाद भारत में लाए गए अमेजन प्राइम वीडियो के इस असाधारण फॉर्मेट को दर्शक काफी पसंद करेंगे।




