- Back to Home »
- State News »
- तिहाड़ जेल में फूटा कोरोना बम 190 कैदी संक्रमित....
Posted by : achhiduniya
14 April 2021
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल के कैदियों
में कोरोना तेजी से फैल रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि एक सप्ताह में ही कोरोना
से संक्रमित होने वाले कैदियों और स्टाफ की संख्या में पांच गुना तक बढ़ोतरी हो गई
है। तिहाड़ के एक डॉक्टर को भी कोरोना हो गया है। उनके संपर्क में आने वाले तमाम
कैदियों को क्वारंटीन किया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली तीनों जेलों में पिछले सोमवार यानी 5 अप्रैल
को कोरोना से संक्रमित कैदियों की संख्या 11 थी। इस सोमवार को यह बढ़कर 59 हो गई
है। उनमें छह जेल स्टाफ और एक तिहाड़ जेल में तैनात डॉक्टर भी शामिल हैं। तिहाड़
जेल में 190 कैदियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। इनमें दो की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जेल प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल में अब तक कुल 190 कैदी
संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अब तक 121 कैदी
कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। फिलहाल दिल्ली की जेलों में एक्टिव मामलों की संख्या 67 है। बात अगर जेल के स्टॉफ की करें तो अब तक 304 जेल स्टॉफ कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 293 ठीक हो गए हैं, जबकि 11 अभी भी पॉजिटिव हैं। इन 11 जेल स्टॉफ में मंडोली जेल की जेल सुप्रीटेंडेंट अनीता दयाल और
दो जेल डॉक्टर्स भी शामिल हैं। दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हजार को
पार कर गई है। सोमवार को संक्रमित मरीजों की संख्या और 38,095 थी। मंगलवार को
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से
बताए अनुसार 13,500 नए मरीजों के साथ बढ़कर 51,595 हो गई है। बीते नवंबर में जो पीक आई थी, उस दौरान भी अधिकतम मामले सिर्फ 8,500 रिकॉर्ड किए गए थे।



