- Back to Home »
- Job / Education »
- न परीक्षा होगी,न इंटरव्यू 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका भारतीय डाक विभाग ने मंगाए 2428 पदों के लिए आवेदन...
न परीक्षा होगी,न इंटरव्यू 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका भारतीय डाक विभाग ने मंगाए 2428 पदों के लिए आवेदन...
Posted by : achhiduniya
01 May 2021
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर होने जा रही हैं। कुल 2428 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। जरूरी योग्यता:- जीडीएस और पोस्ट मास्टर वैकेंसी आपका कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। आपकी उम्र 18 साल से लेकर 40 साल के बीच हो सकती है।
ओबीसी, एससी, एसटी व दिव्यांगों को 3 से 15 साल तक की छूट मिलेगी। आवेदन कैसे करें:- इस वैकेंसी के लिए इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) की वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। 27 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपके पास अप्लाई करने के लिए 26 मई 2021 तक का समय है। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है। जेनरल, ओबीसी व आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
अन्य के लिए कोई फीस नहीं है। कैसे होगा चयन:- न परीक्षा होगी, न इंटरव्यू। क्लास 10 में मिले अंकों के आधार पर और अन्य आरक्षण के नियमों के तहत मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये भर्तियां महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल (Maharashtra Postal Circle) में की जाएंगी। Maharashtra GDS Vacancy notification 2021 के लिए नीचे दिये गये पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें https://indiapostgdsonline.in/gdsonlinec3p7/Registration_A.aspx


