Posted by : achhiduniya 01 May 2021

केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो गया है। हालांकि वैक्सीन की शॉर्टेज के चलते दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां वैक्सीनेशन का नया अभियान शुरू करने में असमर्थता जताई है। देश में इस वक्त वैक्सीन की किल्लत के चलते कई राज्यों ने 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली में वैक्सीनेशन के अगले चरण को शुरू करने को लेकर 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख डोज कल या परसो तक आ जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली सरकार के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए 18 से 44 साल के ऐसे लोग जिन्होने वैक्सीनेशन के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया वह एक मई से वैक्सीन लेने के लिए अस्पतालों के बाहर लाइन न लगाएं। मध्य प्रदेश में के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि हमने कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही वैक्सीन के लिए कंपनियों को ऑर्डर 

दिए थे, लेकिन उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि 1 मई तक वैक्सीन डोज़ उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही टीका उपलब्ध होगा वैक्सीनेशन का अगला चरण शुरू कर दिया जाएगा। राजस्थान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि वैक्‍सीन निर्माताओं ने कहा है कि वे 15 मई से पहले सप्‍लाई नहीं कर पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास स्‍टोरेज में वैक्‍सीन नहीं है। 18+ के टीकाकरण के लिए हमें सात करोड़ वैक्‍सीन चाहिए लेकिन ये हमें समय पर मिलनी चाहिए। 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि हमने सीरम इंस्‍टीयूट से बात करके 3.75 करोड़ डोज देने को कहा है,लेकिन चूंकि उन्‍हें पहले केंद्र सरकार के आर्डर की पूर्ति करना है इसलिए वे फिलहाल हमें वैक्‍सीन नहीं दे सकते। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट को करीब सात करोड़ डोज का ऑर्डर दिया,लेकिन सीरम के अधिकारी ने 15 मई से पहले इसके ना मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण शुरू करने के लिए कम से कम पांच दिन का पर्याप्त स्टॉक होना चाहिए। राज्य की क्षमता रोजाना आठ लाख लोगों को टीका लगाने की है। महाराष्ट्र कई बार टीकों की कमी की वजह से टीकाकरण अभियान रोका जा चुका है जो 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए चल रहा है।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -