Posted by : achhiduniya 31 May 2021

चीन के अधिकारी लैब से वायरस निकलने के दावे को हमेशा से खारिज करते रहे हैं. हाल ही में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा था कि बाइडेन की ओर से जांच के आदेश देना अमेरिका की राजनीति है। इसी साल मार्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि चीन की लैब से वायरस फैलने की आशंका न के बराबर है। डब्लूएचओ ने कहा था कि महामारी की उत्पत्ति 

को लेकर अभी और जांच किए जाने की जरूरत है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने 23 मई को अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया कि कोरोना वायरस फैलने से लगभग एक महीने पहले यानी नवंबर 2019 में ही चीन की वुहान लैब के कुछ शोधकर्ता ठीक उसी तरह के लक्षणों के साथ बीमार पड़े थे,जैसे कोरोना के होते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि बीमार शोधकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। होटेज़ ने कहा कि वैज्ञानिकों को चीन में लंबे समय के लिए जांच करने देना 

चाहिए। इस दौरान उन्हें इंसानों और जानवरों के खून के नमूने भी लेने की मंजूरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देकर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वह जांच करने दे। उन्होंने कहा,हमें चीन के हुबेई प्रांत में वैज्ञानिकों, महामारीविदों, वायरलॉजिस्ट, बैट (चमगादड़) इकोलॉजिस्ट की एक टीम छह महीने या साल भर के लिए चाहिए। अमेरिका के कुछ प्रमुख रोग विशेषज्ञों ने कहा है कि भविष्य में कोरोना महामारी से बचने के लिए दुनिया को 

इसकी उत्पत्ति स्थल का पता लगाने के लिए चीन की सरकार की ओर से सहयोग की जरूरत है अगर ऐसा नहीं होता है तो दुनिया को Covid-26 और Covid-32 के लिए तैयार रहना होगा। ट्रंप प्रशासन में फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर रहे और अब फाइजर कंपनी के बोर्ड सदस्य स्कॉट गॉटलिब का कहना है कि चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस के निकलने को लेकर अब काफी जानकारियां हैं। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि चीन ने अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं 

दिया है जिससे यह साबित हो कि वायरस लैब की देन नहीं दूसरी ओर इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि वायरस जानवरों से इंसानों में पहुंचा। एक अन्य टीवी कार्यक्रम में टेक्सस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल सेंटर फॉर वैक्सीन डेवलेपमेंट के सह-निदेशक पीटर होटेज़ ने कहा कि अगर यह पता नहीं लगता है कि महामारी की शुरुआत कहां से हुई, तो इससे दुनिया पर भविष्य में इस तरह के कहर की आशंका बढ़ती है। होटेज़ ने कहा,जब तक हम यह न जान लें कि कोविड-19 कहां से पनपा तब तक आगे 

कोविड-26 और कोविड-32 का सामना भी करना पड़ेगा। लगभग डेढ़ साल पहले पहली बार यह वायरस चीन के वुहान सीफूड मार्केट से फैलना शुरू हुआ था लेकिन आज तक यह पता नहीं लग सका है कि यह वायरस आखिर कहां से पनपा। वैज्ञानिकों ने एक अनुमान यह भी दिया है कि संक्रमण संभवतः जंगली जानवरों से इंसानों तक पहुंचा है। वहीं इस वायरस के वुहान की लैब से निकलने का दावा ट्रंप प्रशासन करता रहा था और अब बाइडेन प्रशासन भी इसी दावे पर जोर दे रहा है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -