Posted by : achhiduniya 31 May 2021

वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने के IMA के आरोपों वाले सवाल पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने तो कहा है कि वैक्सीन की डबल डोज़ लो और साथ में योग आयुर्वेद की भी डबल डोज़ लो। उन्होंने कहा,स्वामी रामदेव इतना हट्टा कट्टा है,मेरा हार्ट ठीक,मेरा बीपी ठीक,मेरी किडनी ठीक,मेरा लीवर ठीक,मेरी इम्यूनिटी इतनी ठीक है कि मेरी 25 साल की बायोलोजिकल उम्र है। पहले कमज़ोर लोगों का वैक्सीनेशन होने दें। मैंने अपना नाम अंतिम सूची में लिखवाया हुआ है और मैं वैक्सीनेशन का समर्थक हूं। उन्होंने कहा कि ये मुझे 

देशद्रोही कहते हैं। मैं विवाद नहीं बढ़ाना चाहता। किस प्रकार से इन IMA वालों ने देश के खिलाफ बयान दिए हैं, देश के संविधान के खिलाफ बयान दिए हुए हैं। देश के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ बयान दिए हैं। भारतीय संस्कृति के खिलाफ बयान दिए हुए हैं। इनका कच्चा चिट्ठा देखो। आईएमए को मैं गंभीरता से लेता ही नहीं। बाबा रामदेव ने कहा,मैं न तो एलोपैथी के खिलाफ हूं,न डॉक्टर्स के खिलाफ हूं और IMA के खिलाफ होने का कोई प्रश्न नहीं है। ठीक है,उन्हें अपनी राजनीति 

चलानी है,डॉक्टरों के बीच में अपनी नेतागिरी करनी है तो उसके साथ में लड़ाई का कोई प्रश्न नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा,असली लड़ाई ड्रग माफिया के खिलाफ है,जो दो रुपये की दवा को 2000 रुपये में और कभी कभी तो 10-10 हज़ार में बेचते हैं। गैर ज़रूरी ऑपरेशन करते हैं,गैर ज़रूरी टेस्ट करते हैं। ये मैं नहीं कहता डॉक्टर त्रेहन भी कहते हैं और कई बार ओवरडेज़ देकर क्या क्या हो रहा है। आपने डॉक्टर एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया जी को भी सुना है। पूरी दुनिया में लाखों 

करोड़ों लोगों की मौत होती है। रामदेव ने कहा- मैं किसी विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहता हूं। मैं मॉडर्न मेडिकल साइंस का बहुत सम्‍मान करता हूं। उन्‍होंने लाइफ सेविंग ड्रग्‍स दिए हैं और एडवांस सर्जरी की है। लेकिन 98 फीसदी बीमारियां चाहें वह बीपी होशुगर,थाइराइड,अर्थराइटिस हो या फिर फैटी लिवर इनका इलाज हम योग,आयुर्वेद और नेचुरोपैथी से कर सकते हैं। बाबा ने एक बार फिर कहा कि एलोपैथी पर उनके जिस बयान पर विवाद हुआ, वह उनका नहीं था, उन्‍होंने वॉटसऐप पर आए एक मैसेज को पढ़ा था। मैंने उस दौरान भी कहा कि मैं एलोपैथी का सम्मान करता हूं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -