- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपए जारी कर कोरोना महामारी पर बोले पीएम मोदी...
Posted by : achhiduniya
14 May 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश के प्रधान सेवक होने के नाते आप की हर भावना का में सहभागी
हूं। संसाधनों से जुड़े जो गतिरोध थे, उन्हें दूर करने का युद्ध स्तर पर प्रयास हो रहा है। पीएम मोदी
ने आगे कहा कि कोशिश की जा रही है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीका लग सके। अभी
तक करीब 18 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। देश भर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण
किया जा रहा है। इसलिए जब भी आपकी बारी आए टीका जरूर लगाएं। यह टीका हमें कोरोना
वायरस से सुरक्षा कवच देगा, गंभीर बीमारी की आशंका को कम
करेगा टीका लगाने के बाद भी मास्क और 2 गज की दूरी के मंत्र को अभी हमें छोड़ना नहीं है। प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.5 करोड़ किसान परिवारों को
आर्थिक लाभ जारी किया। यह योजना की आठवीं किस्त है, इसके
तहत 19,000 करोड़ रुपए जारी किया गया है। इस मौके पर पीएम ने कोरोना की
दूसरी लहर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे सामने अदृश्य और बहुरुपिया
दुश्मन है। मैं देशवासियों की हर पीड़ा के साथ हूं। गांवों में संक्रमण से निपटने
की हर संभव कोशिश हमारी सरकार कर रही है। हम इस संकट से लड़ेंगे और जीतेंगे। पीएम
मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस का
कालखंड है। कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए अपना काम जारी रखिए। अपने गांव वालों
को भी ध्यान रखने के लिए जरूर कहिएगा। इस कोरोना वायरस के कारण हम अपने बहुत से
करीबियों को खो चुके हैं। बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने झेला है। अनेकों
लोग जिस दर्द से गुजरे हैं, वह मैं भी उतना ही महसूस कर
रहा हूं।


