- Back to Home »
- Discussion »
- पूनावाला को धमकी देने वाले के बारे में खुलासा किया कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक
Posted by : achhiduniya
14 May 2021
बीते दिनो सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदार
पूनावाला ने कहा था की उन्हे धमकी मिली,जिसके
बाद सरकार ने उन्हे “Y” कैटेगीरी की सिक्योरिटी प्रदान
की थी। पूनावाला फिलहाल लंदन में परिवार के साथ रुके हुए हैं। उन्होंने यह बताया
था कि देश के कुछ पावरफुल लोग उन्हें वैक्सीन को लेकर धमकियां दे रहे हैं। इस वजह
से वे कुछ समय के लिए देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट
मंत्री नवाब मलिक ने एक चैनल के ऑनलाइन लाइव शो के
दौरान एक अहम खुलासा किया है। यह खुलासा सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदार
पूनावाला को धमकी से जुड़ा हुआ है। नवाब मलिक से जब पूछा गया कि अदार पूनावाला को
धमकी देने वाले शख्स के बारे में कुछ पता चल पाया है। तब नवाब मलिक ने जवाब देते
हुए कहा, हमें यह पता चला है कि उत्तर भारत के किसी मुख्यमंत्री ने अदार
पूनावाला के साथ बदतमीजी की थी। मलिक ने कहा कि यह जानकारी आधिकारिक रूप से हमारे
पास नहीं आई है। हालांकि ऑफ द रिकॉर्ड पूनावाला कह रहे हैं कि हिंदी भाषी क्षेत्र
के सीएम ने उन्हें धमकाया था। अगर वे शिकायत करते हैं तो महाराष्ट्र सरकार जरूर
कार्रवाई करेगी।


