- Back to Home »
- Discussion »
- 25 सवालो का दे जवाब,क्या थायरायड, ऑर्थराइटिस,अस्थमा,माइग्रेन इन बीमारियो का स्थाई इलाज है..? बाबा रामदेव का IMA से सवाल
25 सवालो का दे जवाब,क्या थायरायड, ऑर्थराइटिस,अस्थमा,माइग्रेन इन बीमारियो का स्थाई इलाज है..? बाबा रामदेव का IMA से सवाल
Posted by : achhiduniya
24 May 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन के पत्र लिखने के बाद बाबा
रामदेव ने डॉक्टरों को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली। स्वामी रामदेव ने एक
ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों के
संगठन IMA {इंडियन मेडिकल एसोसिएशन} और
दवा कंपनियों से 25 सवाल पूछे हैं। उन्होंने हाइपरटेंशन,टाइप-1
और टाइप-2 डायबिटीज जैसे कई बीमारियों के स्थाई समाधान के बारे में सवाल पूछा है।
रामदेव ने अपने 25 सवालों की लिस्ट में डॉक्टरों और दवा कंपनियों से थायरायड, ऑर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा और हेपेटाइटिस जैसे बीमारियों के लिए दवाओं के बारे में सवाल पूछा है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि एलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो जाने के बाद जिस तरह टीबी और चेचक जैसी बीमारियों के स्थाई समाधान ढूंढ लिए गए। उसी तरह लिवर संबंधी रोग के उपाय क्यों नहीं ढूंढे जा सके। बाबा रामदेव ने दवा कंपनियों से पूछा है कि आंखों का चश्मा उतारने और हीयरिंग एड हट जाने का निर्दोष इलाज हो तो बताएं। रामदेव ने अपने ट्वीट में कई ऐसी गंभीर बीमारियों के बारे में IMA और दवा कंपनियों से सवाल पूछा है, जिनका अभी तक स्थाई और निर्दोष इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। उन्होंने अपने सवालों की लिस्ट में पायरिया, माइग्रेन, कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स, सोरायसिस, पार्किंसन, अनिद्रा, एसिडिटी जैसे तमाम रोगों के नाम गिनाए हैं, जिनके लिए उनका दावा है कि इन रोगों का अभी तक स्थाई इलाज एलोपैथी में नहीं ढूंढा जा सका है।

