- Back to Home »
- Politics »
- पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर सीएम शिवराज सिंह ने पुछे सोनिया गांधी से सवाल....?
Posted by : achhiduniya
24 May 2021
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने कहा युद्ध का समय है और युद्ध के
समय जनता का साथ देने या सरकार के साथ खड़े होने के बजाए आप और आपकी पार्टी लगातार
इस कोशिश में हैं कि कैसे भी अराजकता का तांडव हो जाए। शिवराज कहा मैं मैडम सोनिया गांधी से
पूछना चाहता हूं। कमलनाथ के आग लगाने वाले बयान से क्या वह सहमत हैं ? क्या उनकी सहमति से कमलनाथ ने
यह बयान दिया है ? क्या इंडियन कोरोना कहने वाले बयान से आप सहमत हैं ? आग लगाने का विचार कमलनाथ का
विचार है या आपकी तरफ से निर्देश दिए गए हैं अगर कमलनाथ मन से कह रहे हैं तो आप
धृतराष्ट्र बन कर तमाशा क्यों देख रही हैं। आप कार्रवाई कीजिए और अगर आप सहमत हैं
तो देश को अवगत कराइए। ताकि देश अवगत हो सके कि कांग्रेस की सोच क्या है। इस पूरे
मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पहले ही बयान जारी कर सीएम शिवराज को ललकार चुके हैं। कमल नाथ ने कहा है कि शिवराज सरकार चाहती है कि मै चुप रहूँ, जनता की आवाज़ ना उठाऊँ। उनके
हक़ की लड़ाई ना लड़ूं। न तो मैं डरूंगा और न मैं चुप बैठूंगा। जीवन की आख़िरी
सांस तक जनता के हित की लड़ाई लड़ता रहूंगा। कोई एफ़आईआर मुझे दबा नहीं सकती है। मध्यप्रदेश
में शिवराज सरकार कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छुपाती रहे। मैं सच्चाई उजागर ना
करूँ और चुप रहूँ ? प्रदेश में लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिले,इलाज नहीं मिले और उनकी
तड़प-तड़प कर मौत होती रहे और मैं चुप रहूँ ? प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से
मरीजों की मौत हो जाये सरकार 16 वर्ष में प्रदेश में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं
लगवा पाये और मैं चुप रहूँ ? मै चुप नहीं बैठूंगा। जनता के हक़ की आवाज़ उठाता
रहूंगा। सरकार की पोल खोलता रहूंगा, वास्तविकता और सच्चाई जनता को
बताता रहूंगा। अव्यवस्था - ख़ामी और विफलता को उजागर करता रहूंगा।



