- Back to Home »
- State News »
- गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में ढील…
Posted by : achhiduniya
28 May 2021
गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में काफी गिरावट के मद्देनजर
राज्य सरकार ने 36 शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे तक की
रियायत देने का बुधवार को फैसला किया जबकि दिन के वक्त लगाई गईं पाबंदियां ज्यों
की त्यों लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक
के बाद कर्फ्यू के संशोधित समय के संबंध में घोषणा की। राज्य में 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा करीब 14,600 नए मामले आए थे जबकि वर्तमान में लगभग 3,200 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य
सरकार कोविड-19
की तीसरी लहर की आशंका से सतर्क है और इससे
निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आधिकारिक
आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को गुजरात में कोरोना वायरस के 3,255 नए मामले आए थे और 44 मरीजों
की मौत हुई थी जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,94,912 हो गई और मरने वालों की संख्या 9,665 हो गई।

