Posted by : achhiduniya 26 May 2021

महाराष्ट्र के ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में कोविड के टीके को लेकर अफवाह के साथ-साथ खासा डर है। ग्रामीण और आदिवासियों में कोविड टीके को लेकर खौफ समाया हुआ है। ऐसे में अब बीमा से लेकर अलग-अलग तरह के ऑफर की घोषणा कर लोगों के टीकाकरण की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र कोरोना वैक्सीनेशन की रेस में अन्य राज्यों की तुलना में भले ही आगे चल रहा हो,लेकिन राज्य में महज 3.69% लोग ही पूरी तरह से वैक्सिनेट हो पाए हैं।  हिंगोली, पालघर, नंदुरबार, परभनी, जलगांव, गढ़चिरौली में 3% से भी कम 

लोगों को दोनो डोज मिली है। महाराष्ट्र के हिंगोली का ग्रामपंचायत अंजनवाडा टीका लगवाने वाले और कोविड टेस्ट करवाने वालों को अपने फंड से पांच लाख के बीमा का ऑफ़र दे रहा है। हिंगोली जिले में सबसे कम सिर्फ 2.29% लोगों को ही टीके की दोनो डोज लग पाई है। हिंगोली के डीएम रुचेश जयवंशी ने कहा,ये बीमा ग्राम पंचायत की तरफ से दिया जाएगा, शासन का पैसा नहीं जाएगा, ग्राम पंचायत की जो खुद की आय होती है, घर-पानी टैक्स उससे ग्राम पंचायत प्रीमियम 

भरेगी, यह लोगों में डर खत्म करने और टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करने का तरीका है। ये शुरुआत है और भी ग्राम पंचायत आगे आए, बेशक इससे मदद मिलेगी। हिंगोली के एक ग्रामीण ने बताया कि ऑफर के बाद कुछ लोग कोविड-टेस्ट करवाने पहुंचे, कहते हैं आगे टीका भी लगवा लेंगे। सरपंच ने हमें समझाया है, अभी थोड़ा डर गया है, टेस्ट करवाया है आगे टीका भी ले लेंगे। यह अच्छा फैसला है, लोगों में हिम्मत बन रही है। इसी तरह नाशिक के आदिवासी कलवण इलाके से विधायक नितिन पवार ने घोषणा की है की वो अपने फंड से 15 लाख रुपय राशि उन ग्राम पंचायतों को देंगे जिनकी जागरूकता से उनके 

इलाके में पूरी तरह से टीकाकरण हुआ हो। विधायक नितीन पवार ने कहा,लोगों में ऐसा अंधविश्वास है की वैक्सीन लेने से लोग मरते हैं, तो मैंने ग्रामपंचायत को आह्वान किया की आप लोगों को टीके के लिए जागरुक करिए और शासन की तरफ से जो निधि हमें उपलब्ध होती है, मैं उसमें से 15 लाख निधि उनको दूंगा, ताकि लोग प्रोत्साहित हो सकें लोगों में डर है की वैक्सीन लेने से मर जाएंगे, वो लोग बीमार होते हैं तो जड़ी बूटी का सहारा लेते हैं। ऐसे में सरपंच जो स्थानीय लोग हैं उनको बेहतर ढंग से समझा सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -