- Back to Home »
- Crime / Sex »
- AIIMS मरीजो की जान से खिलवाड़....खाली सिलिंडर लगाकर किया जा रहा इलाज..
देश में इस वक्त ऑक्सीजन की कमी के कारण जहां हॉस्पिटल को सप्लाई में देरी के चलते मरीजो की मौते हो रही है। वही हॉस्पिटल कर्मचारियो की लापवाही के कारण हाल ही में नासिक अस्पताल के बाहर सप्लाई कर रहे ऑक्सीजन सिलिंडर गाड़ी मे लीकेज से 28 लोगो की मौत हो गई थी। दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल की भी लापवाही सामने आई थी जिसमें 8 लोगो की मौत हो गई। हॉस्पिटल की भी लापवाही का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा। ताजा मामला मध्य प्रदेश में भी ऑक्सीजन की कमी का संकट बना हुआ
है,लेकिन एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। भोपाल एम्स पर एक मरीज के परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ने मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर तो लगा दिया था, लेकिन वो सिलिंडर खाली था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज का बेटा रोता हुआ अपनी समस्या बता रहा है। भोपाल एम्स की इस घटना में परिजनों का आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगा दिया गया था, लेकिन उसमें ऑक्सीजन थी ही नहीं। वीडियो में घटना की जानकारी देते हुए मरीज़ का बेटा रो-रोकर गुहार लगा रहा है। एम्स के निदेशक डॉ सरमन सिंह ने कहा है कि इस मामले में अधीक्षक मनीषा श्रीवास्तव से रिपोर्ट देने को कहा गया है।https://twitter.com/i/status/1389099277608046594
गौरतलब है की रविवार को ही एक अस्पताल में 4 ऐसी मौतें हुई, जिसमें ऑक्सीजन की कमी की भूमिका है। यहां बड़वानी के एक
अस्पताल में रविवार को 4 मरीजों की मौत हो गई। परिजनों
का आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई का फ्लो कम हो गया था, जिसके
चलते उनकी मौत हुई है। वहीं प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है।

