- Back to Home »
- Politics »
- औंधे मुंह गिरे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के उम्मीदवार हार के बाद जमानत जब्त....
Posted by : achhiduniya
02 May 2021
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी जब पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ने पहुंचे थे तब मीडिया काफी सुर्खियां बनी थीं। ममता बनर्जी ने भी उन पर निशाना साधा था, लेकिन अब चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि AIMIM को बंगाल में निराशा हाथ लगी है। राज्य में ओवैसी ने सिर्फ सात सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे थे। ये सीटें हैं इतहार,जलंगी,सागरदिघी,भरतपुर,मालतीपुर,रतुआ और आसनसोल। लेकिन इनमें से
किसी भी सीट पर AIMIM को सफलता नहीं मिली है। पार्टी प्रत्याशियों को सिर्फ हार मिली है बल्कि उनकी जमानत जब्त हो गई है। चुनाव पूर्व कहा जा रहा था कि बिहार की तर्ज पर ओवैसी बंगाल में भी मुस्लिम मतों का विभाजन कर सकते है,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि शुरुआत में फुरफुरा शरीफ के धर्मगुरु के साथ उनके गठबंधन की बातें कही जा रही थीं लेकिन ये गठबंधन नहीं हो पाया। इससे पहले तक उम्मीद की जा रही थी कि ओवैसी ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता हासिल करने वाली AIMIM को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जोर का झटका लगा है।
