- Back to Home »
- Politics »
- मोदी सरकार झूठ पर बनी है... AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का केंद्र पर वार...
Posted by : achhiduniya
29 May 2021
AIMIM सुप्रीमो
और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा,झूठ, झूठ और झूठ. मोदी सरकार झूठ पर
बनी है। प्रधानमंत्री ख़्वाब-ए-गफ़लत से बाहर निकलिए, अपने महल से बाहर आकर देखिए की मुल्क के ग़रीब का क्या हाल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के
बाद ओवैसी ने भी वैक्सीनेशन को लेकर
सरकार पर हमला बोला है। गौरतलब है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार
ठहराते हुए कहा कि देश में अब तक सिर्फ तीन प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगी है। वायरस
को हराने का स्थायी समाधान टीकाकरण है। जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन
कर हम महामारी को हरा सकते हैं। दुनियाभर के देशों में वायरस कैसे फैला और इससे
कैसे जंग लड़ी जा रही है, हमें इससे सीखने की जरूरत है। देश
में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। विपक्ष
पार्टियां लगातार वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को
घेरने में लगी हैं। ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार झूठ पर बनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना
वैक्सीन की अब तक 20,89,02,445 (20 करोड़ से अधिक) खुराके दी जा चुकी हैं जबकि
पिछले 24 घंटे में लोगों को 30,62,747 डोज दी गई है।


