- Back to Home »
- Sports »
- BCCI - IPL 2021 के बचे हुए मुकाबले UAE में इन तारीखों पर आयोजित करेगी...
Posted by : achhiduniya
29 May 2021
बीते दिनो बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव
पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया
था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) IPL 2021 के बचे हुए मुकाबले UAE में आयोजित करेगी। इस बात की जानकारी BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग में इस बाबत फैसला लिया गया। BCCI- IPL के बचे मैचों को सितंबर-अक्टूबर में कराने की तैयारी में है। IPL 2021 के बाकी बचे मैचों का आगाज 19 या 20 सितंबर से हो सकता है, वहीं फाइनल मैच UAE में 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। BCCI टी20 विश्व कप के बारे में अंतिम फैसला लेने के लिए ICC से जुलाई तक की मोहलत मांगेगा। इस साल टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में प्रस्तावित है। अगर भारत
में हालात नहीं सुधरे तो वर्ल्ड कप भी
UAE में कराया जा सकता है। कोरोना महामारी के चलते IPL 2020 भी UAE में ही खेला गया था। टी20 विश्व
कप की मेजबानी के अधिकार पर अंतिम फैसला ICC को करना है। इसके लिए 1 जून को
ICC की बैठक होगी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप को कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया था जिसके
बाद भारत को मेजबानी का अधिकार मिला था।


