- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटाई इन राज्यो ने....
Posted by : achhiduniya
29 May 2021
केंद्र और राज्य सरकार के बीच वैक्सीन की मांग को लेकर तनातनी
चल रही है। राज्य को टीकाकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही
है। पंजाब सरकार विदेशों से भी ग्लोबल
टेंडर करवा कर वैक्सीन हासिल करने की कोशिश कर चुकी है। वैक्सीन बनाने वाली
मॉर्डना और फाइजर कंपनियां भी पंजाब को सीधे वैक्सीन देने से इनकार कर चुकी हैं।
माना जा रहा है इस सबके चलते पंजाब सरकार ने प्रमाण पत्रों से मोदी की तस्वीर को
हटाने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने
कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद दिए जाने वाले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। पंजाब ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य
बन गया है। इससे पहले यह कार्रवाई झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य कर चुके हैं।
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है। पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई कई राजनीतिक नेताओं द्वारा
प्रमाण पत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर आपत्ति जाहिर करने के
बाद की है।

