- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पीएम मोदी ने दी ममता बनर्जी को बधाई किया यह वादा...
Posted by : achhiduniya
02 May 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के
लिए ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, केंद्र
लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और COVID-19 महामारी पर
काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देगा। पीएम
मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार बंगाल की जनता के कल्याण के लिए हर संभव मदद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के भाई और बहनों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को इतनी जीत दिलाई। भाजपा लगातार बंगाल की जनता की सेवा करती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के समर्थन के लिए बंगाल के भाई-बहनों का धन्यवाद।

