- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस ने मानी हार राहुल ने स्वीकार कर कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
02 May 2021
चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे कांग्रेस के लिए बेहद
निराशाजनक रहे। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इन नतीजों पर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। हम विनम्रता से जनादेश को स्वीकार
करते हैं, अपने मूल्यों और
आदर्शों के लिए लड़ाई जारी रखूंगा। दरअसल केरल के नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है क्योंकि पार्टी के नेता राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं और उनके करीबी लेफ्टिनेंट के.सी. वेणुगोपाल भी उसी राज्य से हैं। रुझानों के मुताबिक पुडुचेरी में भी एनडीए कांग्रेस से आगे है। कांग्रेस के लिए अब एक मात्र रास्ता तमिलनाड़ु का ही है,जहां गठबंधन वाली सरकार को जीत मिलने के आसार हैं, हालांकि कांग्रेस की दावेदारी यहां कम ही है।

