- Back to Home »
- Job / Education »
- यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी जाने विस्तृत जानकारी....
Posted by : achhiduniya
11 May 2021
दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर समेत अन्य 117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 7 जून है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य 117 पदों पर भर्ती निकाली है।
ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 7 जून तक जारी रहेगी। अगर पीएचडी और मास्टर्स डिग्री होल्डर, नेट क्वालिफाइड हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको टीचिंग में कम से कम 8 साल का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 1500 और एससी,एसटी कैटेगरी को 1000 रुपए एप्लीकेशन फीस देनी होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ddugu.ac.in में जाकर ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर सकते है।
