Posted by : achhiduniya 11 May 2021

 देश में अब 18+ को वैक्सीन लगनी शुरु हों चुकी है जिसमें वैक्सीन की आपूर्ती सबसे बड़ी चुनौती बनके उभरी है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग के दौरान केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग की है। केजरीवाल का कहना कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दें। ताकि दवाओं का निर्माण करने वाली 

दूसरी कंपनियां भी वैक्सीन का उत्पादन कर सके। इससे देश में वैक्सीन की किल्लत नहीं होगी। केजरीवाल ने कहा, देश में अभी केवल दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही है। यह फामूर्ला अन्य कंपनियों को भी देने से अधिक वैक्सीन का उत्पादन होगा और सभी को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। उन्होंने ये चिंता भी जताई कि दिल्ली के पास अगले कुछ ही दिनों का वैक्सीन बचा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वैक्सीन एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। आज 
केवल दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। यह दोनों कंपनियां मिलकर महीने में केवल छह-सात करोड़ वैक्सीन बनाती हैं। ऐसे देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने में दो साल से अधिक का समय लग जाएगा। तब तक कोविड की पता नहीं कितनी लहरें आ जाएगी, कितनी बर्बादी  हो जाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि हम भारत में वैक्सीन का उत्पादन युद्ध स्तर पर करें। देश के हर नागरिक को अगले कुछ महीने में वैक्सीन लगाने की राष्ट्रीय योजना बनाए। केजरीवाल ने कहा, मैं 
आज एक सुझाव देना चाहता हूं कि वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां न करें। कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने के काम में लगाया जाए। केंद्र सरकार इन दोनों कंपनियों से वैक्सीन बनाने का फार्मूला लेकर उन सभी कंपनियों को दे दे जो सुरक्षित तरीके से यह वैक्सीन बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास यह पावर है। केंद्र सरकार यह कर सकती है। वैक्सीन बनाने का फामूर्ला इन कंपनियों से लेकर सार्वजनिक किया जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जाए कि भारत में जो भी प्लांट वैक्सीन बनाने में सक्षम है, उन्हें यह फार्मूला दिया जाए। हर एक भारतीय 
को वैक्सीन लगनी चाहिए। यही एक तरीका है जिससे हम जल्दी से जल्दी हर एक भारतीय को वैक्सीन लगा पाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपको याद होगा जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब पीपीई किट की किल्लत थी। सोचिए यदि तब केवल दो कंपनियों ही को पीपीई किट बनाने की अनुमति होती तो आज इतनी पीपीई किट कैसे उपलब्ध होती। आज कई भारतीय कंपनियां पीपीई किट बना रही हैं। इसलिए हम किसी और पर पीपीई किट के लिए निर्भर नहीं है। उन्होंने भारत के 
उद्योगपति एवं वैज्ञानिकों पर विश्वास जताते हुए कहा कि भारत में बेहतरीन उद्योगपति और वैज्ञानिक हैं। निश्चित तौर पर मैं यह कह सकता हूं यदि उन्हें अवसर दिया गया तो वे जरूर अपना सहयोग वैक्सीन बनाने में देंगे। इन कंपनियों के लाभ का एक अंश रॉयल्टी के रूप में हम उन कंपनियों को दे सकते हैं जिन्होंने इसका मूल फार्मूला तैयार किया है। भारत के हर नागरिक को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए यह आवश्यक है। मुख्यमंत्री का कहना है कि अभी हम प्रतिदिन 
सवा लाख डोज वैक्सीनेशन कर रहे हैं। जल्दी हम 3 लाख से अधिक लोगों का प्रतिदिन वैक्सीनेशन करना शुरू कर देंगे। आने वाले 3 महीनों में पूरी दिल्ली के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा,लेकिन समस्या यह है कि हमारे पास अब अगले कुछ दिन की ही वैक्सीन बची है। यह समस्या पूरी देशव्यापी है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां वैक्सीन न होने के कारण अभी तक युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू भी नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -