Posted by : achhiduniya 04 May 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, कोरोना से निपटने के लिए हमारे पास हर चीज की कमी है। राजधानी के सबसे अच्छे अस्पताल भी तेजी से भर रहे हैं। देश के डॉक्टर ऑक्सीजन की डिमांड कर रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए अदालतों में याचिकाएं दायर हो रही हैं। हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स अपनी आंखों के सामने मरीजों को दम तोड़ते देख रहे हैं। वो लोगों की जान बचाने में असमर्थ हैं। अब 

भारत कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन गया है। भारत की हालत देखकर पूरी दुनिया हिल गई है। राहुल ने कहा, भारत में जिस तरह से कोरोना ने अपना प्रकोप दिखाया है, उसने सारी दुनिया को हिला कर रख दिया है। देश में हर जगह लाइन लगी हुई है। कहीं ऑक्सीजन के लिए, कहीं दवाइयों के लिए तो कहीं बेड के लिए। यहां तक कि श्मशान के बाहर भी लाइन लगी है। राहुल ने कहा महामारी को लेकर जो भी पहले चेतावनी जारी की गई, सरकार ने उसे नजर अंदाज कर दिया। राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री एक मशीनरी चला रहे हैं, जो उनको ब्रांड के रूप में स्थापित करने का काम कर रही है। फैक्ट ये है कि महामारी की गंभीरता को समझने और बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सरकार शुरू से ही इससे निपटने में नाकाम रही। 2020 में इस महामारी के शुरू होने के बाद से मैं सरकार को बार-बार चेतावनी देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। पिछले साल फरवरी-मार्च में एयरपोर्ट के जरिए वायरस हमारे देश में आया और फिर बिना किसी सलाह के सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। 

इससे प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। राहुल गांधी ने कहा, सरकार ने वैज्ञानिकों की चेतावनी को नजरअंदाज किया और चुनाव में बिजी रहे। उन्होंने सुपर स्प्रेडर इवेंट को बढ़ावा दिया। पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सार्वजनिक जगहों पर मास्क भी नहीं पहने दिखे। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी बात ये कि हम दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन प्रोड्यूसर हैं। हम दुनिया के लिए वैक्सीन बना रहे हैं, लेकिन हमारे यहां ही उसकी कमी है। हमारे लोगों को पहले वैक्सीन 

क्यों नहीं लगाई गई? हमें और बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी और हम ऐसा कर सकते थे। अब, सरकार कहां है? इस सब से वो पूरी तरह गायब है। वो प्रधानमंत्री की छवि बचाने में और दूसरों पर दोष मढ़ने पर लगी है। आजकल एक नया शब्द चर्चा में है कि सिस्टम फेल हो गया। ये सिस्टम कौन है? सिस्टम कौन चलाता है? ये सिर्फ जिम्मेदारियों से भागने की एक चाल है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -