Posted by : achhiduniya 03 May 2021

इंटरवेंशनल कार्डियोवस्कुलर सर्जन एवं मेट्रो हॉस्पिटल्‍स एंड हार्ट इंस्टीट्यूट की कार्डिएक कैथ लैब के निदेशक डॉ. समीर गुप्‍ता कहते हैं कि पहले तो यह जानना जरूरी है कि हार्ट की आर्टलरी में ब्‍लड क्‍लॉट जमा हो जाने पर हार्ट अटैक आता है, जबकि हार्ट के अचानक से खराब रिदम में चले जाने को कार्डियक अरेस्‍ट कहते हैं। यह काफी नुकसानदेह होता है,क्‍योंकि इसमें मरीज को बचा पाने के लिए काफी कम समय मिल पाता है। कोविड 19 का इन दोनों से संबंध है। हार्ट अटैक में भी हार्ट की रिदम खराब हो सकती है और कार्डिएक अरेस्‍ट 

में तो यह होता ही है। वायरस संक्रमण से हार्ट पर स्‍ट्रेस भी पड़ता है।  यहां तक की हार्ट की मसल्‍स में सूजन भी आ जाती है। इन्फेक्शन के कारण हार्ट टिश्यू क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस तरह कोविड 19 वायरस हार्ट को भी नुकसान पहुंचाता है। डॉ.समीर कहते हैं कि हाल के दिनों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं,जो बताती हैं कि कोविड-19 न केवल फेफड़ों,बल्कि शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित कर रहा है,जिसमें हमारा हार्ट भी शामिल है। कोविड संक्रमितों में यह देखने को मिल रहा है कि 
संक्रमण की वजह से खून में क्‍लॉट बन रहे हैं, जोकि हार्ट में पहुंचने पर मरीज को बेहद नुकसान पहुंचा रहे हैं,जोकि हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्‍ट की मुख्‍य वजहों में से एक है। गौरतलब है की तेजी से फैलते कोविड-19 संक्रमण के दौर में हालिया ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां COVID-19 संक्रमित मरीज अचानक घातक हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। इससे उनकी मौत भी हो रही है। प्रसिद्ध टीवी पत्रकार रोहित सरदाना और जाने-माने सितारवादक पंडित देबू चौधरी की कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्‍यु हो गई। इंटरवेंशनल कार्डियोवस्कुलर सर्जन 
एवं मेट्रो हॉस्पिटल्‍स एंड हार्ट इंस्टीट्यूट की कार्डिएक कैथ लैब के निदेशक डॉ.समीर गुप्‍ता ने सलाह देते हुए कहा है कि  कोरोना संक्रमण के दौर में अपने हार्ट को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसलिए नियमित रूप से सामान्य एक्सरसाइज करना यानी शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। साथ ही खाने में उन डाइट्स को शामिल करना, जो हमारे हार्ट की हेल्‍थ के लिए अच्‍छी हों। डॉ.समीर बताते हैं कि दरअसल, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, स्मोकिंग, हाई कोलस्ट्रॉल, मोटापा, अत्यधिक लिपिड स्तर दिल संबंधी रोग के मुख्य कारण हैं। कोविड संक्रमण के दौरान हमें इन सब पर बेहद ख्‍याल 

रखना आवश्‍यक है। अगर किसी को सांस लेने में तकलीफ,चेस्ट पेन,पैरों में सूजन,पसीना आए तो उसे तुरंत अस्‍पताल जाना चाहिए या डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए। मरीज को तत्‍काल डॉक्‍टर के परामर्श से ब्लड टेस्ट, एक्सरे,ईसीजी या अन्‍य जांच या उपचार करवाने चाहिए।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -