- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- नेजल स्प्रे वैक्सीन के क्या हैं फायदे? कौनसी कंपनी कर रही क्लिनिकल ट्रायल...
Posted by : achhiduniya
17 May 2021
विशेषज्ञो के अनुसार नाक से
दी जानी नेजल स्प्रे वैक्सीन ज्यादा प्रभावी रहेगी। कोरोना के खिलाफ इस वैक्सीन के प्रयोग में
इन्फेक्शन का खतरा कम होगा। नेजल वैक्सीन
का बच्चों के लिए भी ट्रायल किया जा रहा है। इस वैक्सीन की केवल एक खुराक ही काफी
होगी जबकि अभी दो खुराक दी जा रही हैं। इससे ट्रांसमिशन चेन टूटेगी। स्टोरेज की
समस्या कम होगी। सांस से संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। भारत बायोटेक नेजल वैक्सीन
पर काम रहा है। दिसंबर तक इस वैक्सीन की 10 करोड़ डोज बनाई जा सकती हैं। वैक्सीन
का क्लिनिकल ट्रायल जारी है। सीरम इंस्टिट्यूट (SII) के साथ मिलकर अमेरिकी कंपनी कोडाजेनिक्स इंट्रानेजल वैक्सीन पर काम कर रही है। यह भी सिंगल डोज वाली वाली कोविड-19 रोधी
वैक्सीन होगी। अमरीकी कंपनी ऑल्टइम्यून भी
एडकोविड नाम की वैक्सीन बना रही है जो नाक के जरिए दी
जाएगी। यह वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण में है। फिनलैंड की कंपनी रोकोटे
लैबोरेट्रीज भी इस तरह की वैक्सीन पर काम कर रही है। कनाडा की सैनोटाइज का ब्रिटेन में दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल सफल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब भारत में एंट्री के लिए पार्टनर तलाश रही है।


