Posted by : achhiduniya 11 May 2021

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई को जिला प्रशासन ने कोविड हॉस्पिटल बना दिया है। यहां कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकांश जगहों पर कैमरा लगा हुआ है कुछ जगहों पर कैमरे नहीं हैं। जहां कैमरे नहीं लगे हैं वहां भी सीसीटीवी  कैमरे लगाए जाएंगे ताकि मरीजों की निगरानी की जा सके। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के नोएडा में सरकारी कोविड अस्पतालों में कोरोना मरीजों के 

इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार की शिकायत फोनरवा और RWA के लोगों को मिली। शिकायत मिलने के बाद RWA और फोनरवा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से वर्चुअल मीटिंग कर इस बात की शिकायत की। जिलाधिकारी से मांग की गई कि सभी सरकारी कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर वहां की निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने पुनर्वास और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मॉनिटरिंग भी की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकारी कोविड-19 

अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद ये पता चल सकेगा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं। अपने मरीज का हाल जानने के लिए परेशान तीमारदारों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। अगर कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार या उनके इलाज में लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोएडा के जिलाधिकारी ने मीटिंग में भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी सरकारी कोविड हॉस्पिटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे मरीजों की 

निगरानी की जा सके। कैमरों के लगने से RWA और पुनर्वास कोई उम्मीद है कि कर्मचारियों और डॉक्टरों में कैमरा लगने के बाद इस बात का डर होगा कि अगर वो मरीजों के इलाज में लापरवाही करेंगे तो उनका सारा कारनामा सीसीटीवी में कैद हो जाएगा और निगरानी कर रहे अधिकारी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कर सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से ना सिर्फ मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा बल्कि अस्पताल के बाहर बैठे तीमारदार भी अपने मरीजों को देखकर उनका हाल जान सकेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -