- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- ऐसा व्यक्तित्व बनाता है आपको सबका चहेता...
Posted by : achhiduniya
29 May 2021
समय और परिस्थिति के अनुसार अगर आप बदलते हैं तो आप भी लोगों के
चहेते बन
सकते हैं। कुछ लोग अपने हिसाब की चीज ना होने पर हर वक्त शिकायत करते रहते हैं और
कमी निकालते रहते हैं। ऐसे लोगों को कोई पसंद नहीं करता इसलिए कोशिश करें कि आप
समय और परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलें और खुद भी खुश रहें और दूसरों को भी
खुश रखें। दुनिया में ऐसे कई लोग होंगे जिन्हें आप बहुत करीब से जानते हों लेकिन इनमें से
कुछ ही होंगे जिन्हें आप अपना चहेता मानते है। ऐसे में अगर हम अपने चहेते लोगों की लिस्ट बनाएं तो पाएंगे कि उनकी कुछ आदतें एक समान हैं और उनका कैरेक्टर्स काफी मिलता जुलता है। उदाहरण
के तौर पर,
वे हर किसी को बेहतर तरीके से सुनते हैं, केयरफुल हैं, लोगों को हमेशा हंसाते रहते
हैं। अगर आपको ऐसे लोग पसंद आते हैं तो बता दें कि आप भी उन्हीं की तरह फेमस और
लोगों के चहेते बन सकते हैं। ऐसा एक दिन में
कर पाना असंभव है,लेकिन अगर आप रोज अपने लाइफ स्टाइल में कुछ
आदतों को शामिल कर लें तो आप भी ऐसे बन सकते
हैं। आज सोशल मीडिया ही लोगों की दुनिया बन गई है, लोगों को दूसरे की परवाह का समय ही नहीं बचा है। ऐसे में केयर
करने वाले लोगों की भी बहुत कमी है। अगर आप लोगों का हालचाल भी पूछते रहते हैं तो
यह काफी काम कर जाता है। बेहतर होगा कि आप लोगों से उनकी मुसीबत के समय और जरूरत
पर मदद करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। किसी की बड़ाई करना कठिन काम नहीं है
जबकि अगर आप किसी की छोटी छोटी चीजों की बड़ाई कर देते हैं तो हो सकता है कि उसका
आज का दिन बन जाए। ऐसे में लोगों को काम्प्लीमेंट देने में कंजूसी ना करें। ऐसा
करने पर निश्चित रूप से आप लोगों के चहेते बन सकते हैं। अगर आप किसी को जज कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप
गलत तरीके से उसे समझ रहे हों। किसी के स्किन कलर, किसी की
भाषा, उसका खानपान, रीति रिवाज या अमीरी गरीबी को
लेकर कमेंट ना करें और उसे अच्छा बुरा के फ्रेम में ना गढ़ें क्योंकि जो लोग ऐसा
करते हैं उन्हें लोग पसंद नहीं करते। आमतौर पर जो लोग हर सिचुएशन में मजाकिया बने
रहते हैं उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। कई लोग तो बुरे हाल या किसी बड़े लॉस
में भी अपना मजाक बनाते हैं और लोगों को स्ट्रेस फ्री कर देते हैं। यह तरीका आप भी
कर सकते हैं और लोगों की चहेते बन सकते हैं।




