- Back to Home »
- State News »
- कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी सीएम शिवराज सिंह सरकार...
Posted by : achhiduniya
21 May 2021
मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति इस
दुनिया में नहीं रहा उसकी पूर्ति तो सरकार नहीं कर सकती,लेकिन सरकार की कोशिश है कि हर पीड़ित परिवार को कुछ न कुछ राहत
मिल पाए।
जिन परिवारों में किसी सदस्य की
मृत्यु कोविड-19 से हुई है, उन्हें
एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पहले दिन में शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 जन कल्याण पेंशन, शिक्षा
व राशन योजना का आदेश भी जारी किया। इसमें कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक 5000 रूपये
प्रतिमाह पेंशन के साथ उनकी निशुल्क शिक्षा और राशन के लिए प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री कोरोना वारियर्स के परिजनों को 50 लाख
रूपये व पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके परिजनो को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा भी कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक
कोरोना संक्रमण के 7,52,735 मामले
सामने आ चुके हैं। इनमें से 6,72,695
स्वस्थ्य हो चुके हैं, वहीं 7315 लोगों की संक्रमित होने के बाद मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य में कोरोना संक्रमण के 4952 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 88 लोगों की इस दौरान मौत हुई है।

