- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कोरोना नियमों की सरे आम उड़ी धज्जियां...देखे वीडियो सहित विस्तृत जानकारी..
Posted by : achhiduniya
05 May 2021
कई राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसे उपाय लागू किए गए हैं
लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे। ऐसा
करके वे न केवल अपनी, बल्कि दूसरे लोगों की भी
जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। ताजा मामला गुजरात राज्य में सामने आया है जहां कोविड प्रतिबंध लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को
अहमदाबाद जिले के साणंद जिले के नयापुरा गांव में बालियादेव मंदिर में प्रार्थना
के लिए एकत्रित हुईं। सिर पर घट रखे इन महिलाओं की लंबी कतारों को देखकर ऐसा लगता
है मानो देश में सब कुछ ठीक चल रहा है,जबकि
गुजरात सहित पूरा देश कोरोना महामारी को सामना कर रहा है और भारत में रोजाना साढ़े
तीन लाख से अधिक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं।
देखे वीडियो:- https://twitter.com/i/status/1389851414667530240
हालत यह है कि कोरोना के केसों में आए जबर्दस्त उछाल के कारण ज्यादातर अस्पताल बेड, दवाओं और ऑक्सीजन की कमी का सामना
कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। अहमदाबाद ग्रामीण एरिया के डीएसपी केटी खेमरिया ने बताया कि 23 लोगों पर कार्रवाई की गई है जिसमें गांव का सरपंच भी शामिल है,लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोगों को कोरोना महामारी के मद्देनजर खुद समझदारी दिखानी चाहिए और कोविड गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करना चाहिए।


