Posted by : achhiduniya 16 May 2021

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे प्रदेश में घूम-घूम के हालातों का जायजा ले रहे हैं और प्रशासन के पेंच कस रहे हैं। सीएम योगी ने आज दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद का दौर किया और यहां प्रशासन के काम काज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से तीसरी लहर की संभावना पर भी बात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस पर प्रभावी 

अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी से अपनी कार्ययोजना बनानी शुरू की है। प्रशासन से हर जनपद में महिलाओं और बच्चों के लिए एक डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करने के​ लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि 102 की 2,200 एंबुलेंस इमरजेंसी के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए डेडिकेट की गई हैं। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के लिए 1,500 डेडिकेटेड एंबुलेंस तैनात की गई हैं। साथ ही हमारे पास 350 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी हैं, जिनका उपयोग इस काम के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन 01 मई से शुरू किया गया था। पहले 

चरण में 07 जनपद लिए गए थे। जहां एक्टिव केस ज्यादा थे। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी नगर निगमों को जोड़ा गया है। कल से तीसरे चरण की वैक्सीनेशन ड्राइव में नगर निगमों के साथ-साथ सभी कमिश्नरी मुख्यालयों में 18+ आयु वर्ग के लिए टीकाकरण प्रारंभ होगा। कल से 23 जनपदों में वैक्सीनेशन की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। प्रदेश में अब तक 4.50 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य में L-2 एवं L-3 फैसिलिटी के 80,000 बेड्स मौजूद हैं, जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 02 मार्च, 2020 को जब प्रदेश में पहला केस आया था। तब हमारे पास 

न टेस्ट की क्षमता थी और न कोई आइसोलेशन बेड था। जहां उपचार करा सकें। भारत सरकार के सहयोग से यूपी सरकार अपने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक तंत्र एवं सभी संगठनों के साथ मिलकर आज प्रतिदिन 2.50 लाख टेस्ट कर रही है। यूपी सरकार ने कोविड-19 की दूसरी वेव को नियंत्रित करने के लिए 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' का एग्रेसिव कैंपेन पूरे प्रदेश में चलाया और आज उसका परिणाम हम सबके सामने है। गौतमबुद्ध नगर में 27 अप्रैल को 10,000 से ज्यादा पॉजिटिव केस आए थे, और आज 400 से कम हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -