- Back to Home »
- Discussion »
- सिस्टम नहीं, केंद्र की मोदी सरकार फेल..कोरोना महामारी पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला...
Posted by : achhiduniya
07 May 2021
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर कोरोना से बिगड़े हालात के लिए केंद्र पर कई सवाल उठाने के साथ ही केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने कहा कि, सिस्टम नहीं मोदी सरकार फेल साबित हुई है। सानिया गांधी ने स्टैंडिंग कमेटी से भी कोरोना के बिगड़ते हालात पर नजर बनाने की गुजारिश की। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार
ने लोगों की मदद करने की जगह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां त्याग दी हैं। पीएम पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, इस साल की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहंकार से चूर होकर कोरोना के खिलाफ जंग को जीत लेने का दावा किया और उनकी पार्टी ने इसके लिए पीएम का गुणगान किया था। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर काबू पाने के लिए सरकार को ठोस रणनीति अपनानी चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि देश को एक ऐसा राजनीतिक नेतृत्व मिला है जिसकी जनता से कोई सहानुभूति नहीं है। वहीं बीजेपी शासित कुछ राज्य सरकारों को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि वे लोगों को मदद पहुंचाने की बजाय मदद करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सच्चाई लिखने से लोगों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ये सरकार बनाम हमारी लड़ाई नहीं है। ये हमारी बनाम कोरोना की लड़ाई है। सबको एकजुट होकर लड़ना होगा।

