- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- गुस्सैल जीवन साथी संग कैसे करें एडजस्टमेंट ....?
Posted by : achhiduniya
02 May 2021
पति-पत्नी का एकलौता ऐसा रिश्ता है,जिसमें प्यार-ज़िम्मेदारी और उम्मीदों के साथ-साथ थोड़ी
नोक-झोंक भी शामिल है,लेकिन अगर रिश्तों को सही से
हैंडल ना किया जाए तो इस प्यार को कड़वाहट में बदलने में देर नहीं लगती। बल्कि
कभी-कभार बात इस कदर बिगड़ जाती है कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। ऐसे में जब बात हो गुस्सैल साथी संग एडजस्टमेंट करने की, तो वहां बिगड़े रिश्तों को
संभालने में बहुत वक्त लग जाता है। हालांकि, यदि आप अपने साथी के साथ मैच्योर तरीके से व्यवहार करने में सक्षम हैं, वहां न केवल आपकी पुरानी खुशियां पटरी पर लौट आएंगी बल्कि उन्हें भी अपनी गलतियों का एहसास होगा। गुस्से में कभी-कभार हम अपने पार्टनर को ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिनका एहसास न केवल पीड़ा पहुंचाने वाला होता है बल्कि उसके बाद साथी को समझा पाना भी बहुत मुश्किल होता है। हम मानते हैं कि गुस्सैल पार्टनर को हैंडल करना बहुत मुश्किल है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है
कि आप अपने रिश्ते की मर्यादा ही भूल जाएं। आपका यह व्यवहार आपकी शादी को एक अनहेल्दी रिलेशनशिप बना सकता है। अगर आप अपने गुस्सैल साथी पर क़ाबू पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मन से सभी मतभेदों को निकालना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपने पुराने झगड़ों को मुद्दा बनाकर बैठे रहेंगे तो आप दोनों के बीच चीजें कभी भी सही होने वाली नहीं है। हर रिलेशनशिप में दिक्कतें होती हैं। कई बार पार्टनर की इच्छाएं भी अलग होती हैं जिनको नजरअंदाज करने से भी रिलेशन में परेशानी शुरू हो जाती हैं। अगर आप वाकई में एक गुस्सैल साथी को नियंत्रित करने की कोशिश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनके शांत होने का इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप गुस्से में रिएक्ट करेंगे तो न केवल बात बहुत ज्यादा बिगड़ जाएगी बल्कि वह आपकी बात को समझने में भी असक्षम होंगे। गुस्सैल साथी को बात-बात पर जवाब देना नासमझी है। ऐसे में सबसे पहले आप यह जानने की कोशिश करें कि उनके गुस्से का असल कारण क्या है।


