Posted by : achhiduniya 23 May 2021

26 मई की शाम को 'यास' चक्रवात तूफान के उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों को पार करने का पूर्वानुमान है। जब यह चक्रवात भारतीय तटवर्ती स्थानों पर आएगा तब हवा की रफ्तार 155 से 165 किमी प्रति घंटा होगी। इसके साथ ही खासकर उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रो में भारी बारिश होगी। समुद्री इलाका 26 मई को काफी डिस्टर्ब रहेगा। भारतीय मौसम 

विभाग ने कहा है कि इस दौरान शिपिंग या फिशिंग ऑपेरशन बन्द रहना चाहिए। पोर्ट्स और इंडस्ट्री को रेगुलेट किए जाने की ज़रूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग {IMD} की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब गंभीर हो रहा है।  धीरे-धीरे वो एक विकराल चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है। इस चक्रवात को यासनाम दिया गया है और ये 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तटों को पार करेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 

तेज हवा की वजह से स्ट्रक्चरल नुकसान हो सकता है। हल्के और कमजोर घर,टेलीफोन या बिजली के खंभे और पेड़ पौधों को नुकसान हो सकता है। समुद्रों में लहर उठने की भी आशंका है। ओडिशा के बालासोर और भद्रक में 2 से 3 मीटर ऊंची लहर उठ सकती है और पश्चिम बंगाल तटवर्ती क्षेत्रो में 3 से 4 मीटर ऊंची लहर उठने की आशंका है। इस चक्रवात का ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा असर होगा। इसके बाद चक्रवात यास झारखंड की ओर बढ़ेगा। झारखंड के दक्षिण पूर्वी जिलों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा होगी। यहां तेज बारिश भी होने का अनुमान है। इसके अलावा बिहार में भी 

चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। बिहार के दक्षिणी हिस्से में भी बारिश होने का अनुमान है। 26 मई को आधी रात तक आंतरिक ओडिशा में हवा की रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटा हो जाएगी और 27 मई की सुबह जब यह झारखंड पहुंचेगा तो हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। भारतीय मौसम विभाग की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे उनकी सूचनाओं को ध्यान से सुनें और भ्रामक तथ्यों पर भरोसा न करें। IMD ने ये भी अपील की है कि सरकार के स्तर पर जो कदम उठाए जा रहे हैं, जनता उसमें सहयोग करे। अगर कोई असुरक्षित स्थानों में रह रहे है तो वे समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -