- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पहलवान सुशील कुमार 6 दिन की पुलिस रिमांड में जाने पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
23 May 2021
पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार को मुंडका से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद उसे रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 12 दिन की रिमांड
मांगी थी। जिस पर रोहिणी
कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने
कहा कि सुशील का मोबाइल बरामद करना है। सुशील
काफी प्रभावशाली व्यक्ति है। गवाहो को प्रभावित कर सकता है। हमने रिक्वेस्ट की तब
भी सुशील सामने नहीं आया और फरार रहा। ऐसे में 12 दिन की
पुलिस रिमांड दी जाए। सुशील कुमर के वकील बलवीर सिंह जाखड़ ने बताया,सुशील कुमार जिसे पुलिस की जानकारी के हिसाब से मुंडका से
अरेस्ट किया है। पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 12 दिन का रिमांड मांगा, कोर्ट
में हमारी जिरह हुई। हमने कहा कि 12 दिन की
रिमांड का उद्देश्य क्या है। घटना पर तीन लोग थे। किसी ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया
कि सुशील कुमार ने मारा है। पुलिस 7 घंटे
देरी से एफआईर दर्ज की जो उसका इंटेंशन दिखाता है। जहां पर इंसीडेंट हुई वो जगह
पुलिस स्टेशन
से एक किलमीटर की दूरी पर है। सुशील कुमार केवल झगड़े को शांत करवाने में शामिल थे। पुलिस ने 12 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। रेसलर सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में सुशील कुमार गिरफ्तार किया गया है।


