Posted by : achhiduniya 25 May 2021

हाल ही में राजनैतिक पार्टी के बीच टूलकिट मामले ने तूल पकड़ा था जिसमें बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया बाद में संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया करार देते हुए एक नए राजनैतिक बहस को जन्म दे दिया। अब मैनिपुलेटेड मीडिया का मतलब क्‍या है, ट्विटर इसे कैसे तय करता है, वह मैनिपुलेटेड कंटेंट के खिलाफ कैसे एक्‍शन लेता हैट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया को साफ तौर पर परिभाषित किया हुआ है। इसके अनुसार, ऐसा कोई भी मीडिया जिसे जान बूझकर 

भ्रामक रूप से बदल दिया गया हो या उसमें हेरफेर किया गया हो, उसे मैनिपुलेटेड मीडिया कहा जाता है। इस तरह के मीडिया में वीडियो, ऑडियो और इमेज शामिल हैं। अगर ट्वीट की गई जानकारी का सोर्स सटीक नहीं है और उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल इन पर लगा दिया जाता है। इस तरह के कंटेंट से नुकसान होने की आशंका रहती है। ट्विटर के मुताबिक, किसी कंटेंट को मैनिपुलेटेड की कैटेगरी में रखने के लिए वह कई तरह की टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल 

करती है। इसके लिए एक्‍सपर्ट्स की समीक्षा की भी मदद ली जाती है। जिस भी वीडियो, इमेज या ऑडियो को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया जाता है उसके नीचे इसका लेबल आता है। इस पर क्‍लिक करने पर विस्‍तार से जानकारी मिल जाती है। मैनिपुलेटेट कंटेंट को लेकर कंपनी देखती है कि इससे किस हद तक नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसी के आधार पर कंटेंट पर मैनिपुलेटेड का लेबल लगाया जाता है या फिर उसे प्‍लेटफॉर्म से हटाया जाता है। इतना ही नहीं इस तरह के कंटेंट की विजिबिलिटी भी 

घटा दी जाती है। यूजरों को चेतावनी दी जाती है कि अगर वे पॉलिसी का बार-बार उल्‍लंघन जारी रखेंगे तो उनके अकाउंट को स्‍थायी रूप से हटा दिया जाएगा। ऐसा नहीं है कि ट्वि‍टर ने संबित पात्रा के खिलाफ ही ऐसी कार्रवाई की है। इसके पहले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कई ट्वीट्स पर माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने इस तरह का लेबल लगाया था। नौबत यह आ गई कि बाद में ट्व‍िटर ने ट्रंप का अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया था। गौरतलब है कि संबित पात्रा ने 18 मई 

को एक ट्वीट किया था। इसमें एक टूलकिट का हवाला दिया गया था। इसके जरिये उन्‍होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे। पात्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस टूलकिट के माध्‍यम से पीएम मोदी की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। बाद में ट्विटर ने पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया की कैटेगरी में डाल दिया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ उत्तराखंड में आ रहा नया निकाहनामा, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं, रजिस्टर्ड मौलवी की करा पाएंगे शादी। @दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसा, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।@ पीएम मोदी ने फिर किया दिमागी नक्सल का जिक्र, कहा-होम्योपैथिक दवा से छटपटाकर सब बाहर आ गए।@ छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! 24 घंटे में 47 नए मरीज मिले, अब तक 205 मामले- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।@ पश्चिम बंगाल में खुलेंगे RSS के 1000 विद्या भारती स्कूमल, CM सुवेंदु ने बताई पूरी प्लायनिंग।@ स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- तुम क्या जानो जौहर क्या होता है, ये कायरता नहीं, वीरता।@ पालघर के अस्पताल में शिवसैनिकों का हंगामा, डॉक्टर-कर्मचारियों से की मारपीट!।@ नेपाल की सुरंग में फंसे हुए लोगों का रेस्यूयरत करने पहुंची भारतीय टीम।@ MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 6 लोगों की मौत, 22 अस्पेताल में भर्ती।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -