- Back to Home »
- Discussion »
- रामदेव की कोरोनिल किट जानलेवा और बेवजह पैसे की बरबादी... IMA की टिप्पणी
Posted by : achhiduniya
25 May 2021
कोरोना महामारी शुरूवात से ही बाबा रामदेव कोविड के इलाज करने के लिए सबसे पहले दवा बनाने का दावा कर चुके हैं।
बाबा रामदेव की इस कोरोनिल दवा पर शुरू से सवाल उठ रहे हैं। नया विवाद अब उस समय
फिर खड़ा हो गया जब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बाबा रामदेव की
कोरोनिल दवा की एक लाख किट खरीदकर कोरोना मरीजों को फ्री बंटवाने को लेकर ट्वीट किया। हाथों हाथ
बाबा ने अनिल विज के इस ट्वीट को रिट्वीट कर सरहानिय फैसला बताया। इंडियन मेडिकल
एसोसिएशन ने {IMA} इस पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कोरोनिल को जानलेवा बताया है और
इस पर बेवजह पैसा बरबाद करने का आरोप लगाकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग
की है। बाबा रामदेव की कोरोनिल पर IMA (इंडियन
मेडिकल एसो.) शुरू से सवाल उठा रही है। अब विज के फैसले पर IMA के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ.करन पूनिया ने पुनर्विचार करने का आग्रह
किया है। डॉ.करन पूनिया का कहना है कि कोरोनिल कहीं से भी अप्रूव्ड दवा नहीं है।
ऐसे में इसकी एक लाख किट खरीद पर आधा पैसा ख़र्च करना भी बर्बादी है। उन्होंने कहा
कि IMA ने RTI लगाई थी जिसमें बाबा रामदेव
द्वारा कोरोनिल को WHO से मान्यता का दावा भी फर्जी
निकला है। उन्होंने कहा कि कोरोनिल की खरीद पर पैसे की बर्बादी के साथ कोरोना
मरीज़ों की जान से भी खिलवाड़ होगा। वहीं IMA की
हरियाणा महिला विंग की स्टेट प्रेसिडेंट डॉ.वंदना पूनिया ने भी कोरोनिल की खरीद पर
सवाल खड़े किये हैं और कहा है कि इंडिया के ड्रग कंट्रोल जनरल व आयुष विभाग ने भा
कोरोनिल को अप्रुवल नहीं दी है। ऐसे में ये दवा किसी भी तरह से कोरोना मरीज के लिए
लाभकारी नहीं है। ऐसे में सरकार को ये कोरोनिल नहीं ख़रीदनी चाहिए।


