- Back to Home »
- Politics »
- वैक्सीन के लिए पैसे नही डिप्टी CM के प्रचार-प्रसार के लिए 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार,बीजेपी ने घेरा...
वैक्सीन के लिए पैसे नही डिप्टी CM के प्रचार-प्रसार के लिए 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार,बीजेपी ने घेरा...
Posted by : achhiduniya
13 May 2021
महाराष्ट्र बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने एक बयान में कहा,उप मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया के लिए महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार 6 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। क्या प्राथमिकता है, सरकार के पास वैक्सीनेशन के लिए पैसे नहीं हैं ,लेकिन खुद की वाह-वाह के लिए हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके विभाग के कामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए साल 2021-2022 के लिए करीब 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया
गया है। इसके लिए बाहरी कंपनी को ठेका देने का फैसला भी किया गया है। विपक्षी दल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी के इस काल में जहां एक तरफ इलाज और वैक्सीन के लिए महाराष्ट्र सरकार पैसों का रोना रो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक मंत्री के प्रचार-प्रसार के लिए 6 करोड़ खर्च कर रही है? महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी सरकार सत्ता में है, इस सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी सहयोगी पार्टी है।
