- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र लॉकडाउन पर लगी मोहर 1 जून सुबह 7 बजे तक रहेगा संचार बंदी नियम लागू....
Posted by : achhiduniya
13 May 2021
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ा अब
डराने लगा है। पिछले 24 घंटे में राज्य
में कोरोना से 816 मरीजों की मौत हुई है जब कि 46,781 नए मरीज सामने आए हैं। नए
मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल पॉजिटिव केस 52.2 लाख हो गए हैं,जब कि मृतकों का कुल आंकड़ा 78,007 तक पहुंच गया है। मुंबई में
कोरोना से होने वाली मौत की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुंबई के कोरोना महामारी
के चलते बिगड़ते हालात पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चिंता जताई गई है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से
आने वाले सभी लोगों के लिए RT-PCR की
निगेविट रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार
की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र में दाखिल होने से पहले सभी राज्यों
के नागरिकों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

