- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- CT-SCAN बहुत ज्यादा हानिकारक है,एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताई वजह...
Posted by : achhiduniya
03 May 2021
एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने चेताया कि सिटी स्कैन का इस्तेमाल सोच
समझकर होना चाहिए। उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्राय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के
दौरान बताया कि एक सीटी स्कैन तीन सौ चेस्ट एक्सरे के बराबर है,ये बहुत ज्यादा हानिकारक है। गुलेरिया ने कहा है कि होम
आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें। सेचुरेशन 93 या उससे कम
हो रही है,बेहोशी जैसे
हालात हैं,छाती में दर्द हो रहा है तो एकदम डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना की नई लहर में कई बार ऐसी खबरें प्रकाश में आई हैं कि संक्रमण का पता RT-PCR टेस्ट में नहीं चल रहा है। फिर मरीजों को सिटी स्कैन (CT-SCAN) कराना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि ज्यादा प्रभावित राज्यों के अलावा भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, असम,बिहार,चंडीगढ़,हरियाणा,कर्नाटक,केरल,हिमाचल प्रदेश,मणिपुर और मेघालय है। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। 2 मई को रिकवरी रेट 78 प्रतिशत था जो 3 मई को 82


