Posted by : achhiduniya 22 May 2021

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन {IMA} ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया है। आईएमए ने मांग की है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री या तो उनके {योग गुरु बाबा रामदेव} आरोपों को मानते हुए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को खत्म कर दे या फिर उनके ऊपर महामारी रोग अधिनियम (Epidemic Diseases Act) के तहत मामला दर्ज किया जाए और मुकदमा चलाया जाए। IMA ने अपने 

बयान में धमकी देते हुए कहा है कि अगर रामदेव के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है,तो वे कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएंगे। शीर्ष मेडिकल संस्था ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि बाबा रामदेव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित योगगुरु होने के साथ ही वे एक दवा कंपनी से भी जुड़े हैं और जनता को गुमराह करने के मकसद से कई बार उन्हें अपनी दवा कंपनी के उत्पादों के बारे में झूठ बोलते देखा गया है। गौरतलब है की सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में 

बाबा रामदेव कथित तौर पर एलोपैथी को एक स्टूपिड और दिवालिया साइंस बताते नजर आते हैं। वे वीडियो में कहते हैं, एलोपैथी एक ऐसी स्टूपिड और दिवालिया साइंस है। पहले मोरोक्वीन फेल हुई,फिर रेमडेसिविर फेल हो गई,फिर इनके एंटीबायोटिक्स फेल हो गए,फिर स्टेरॉयड इनके फेल हो गए,प्लाज्मा थेरेपी के ऊपर भी बैन लग गया। बुखार के लिए जो फेविफ्लू दे रहे थे,वो भी फेल हो गया। जितने भी दवाइयां दे रहे हैं। ये तमाशा हो क्या रहा है? डॉक्टरों की शीर्ष संस्था ने एक बयान में कहा कि रामदेव पर महामारी रोग कानून के तहत मुकदमा चलाना चाहिए क्योंकि अशिक्षित 

बयान देश के शिक्षित समाज के लिए एक खतरा है और साथ ही गरीब लोग इसका शिकार हो रहे हैं।  IMA ने कहा कि रामदेव ने दावा किया कि भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा स्वीकृत रेमडेसिविर,फैविफ्लू और सभी अन्य दवाएं कोविड-19 मरीजों के इलाज में विफल हो गई हैं। उसने आरोप लगाया कि रामदेव स्थिति का फायदा उठाने और व्यापक पैमाने पर लोगों के बीच डर तथा आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। IMA ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि वह अपनी गैरकानूनी और गैर मान्यता प्राप्त तथाकथित दवाएं बेच सकें और लोगों की जान की कीमत पर पैसा कमा 

सकें। उसने कहा IMA मांग करती है और यह संकल्प लेती है कि अगर मंत्री (हर्षवर्धन) स्वत: संज्ञान कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो हमें आम आदमी के समक्ष सच्चाई लाने के संघर्ष के लिए लोकतांत्रिक माध्यमों का सहारा लेना पड़ेगा और न्याय पाने के लिए न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -