- Back to Home »
- State News »
- विकास का कमाल, बिहार का तैरता अस्पताल... JAPपार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव का बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से सवाल
विकास का कमाल, बिहार का तैरता अस्पताल... JAPपार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव का बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से सवाल
Posted by : achhiduniya
29 May 2021
बिहार में चक्रवात यास के कारण कुल सात लोगों की मौत हो गई जबकि
चक्रवाती तूफान के मद्देनजर कम दबाव का क्षेत्र बनने से शुक्रवार को राज्य के
अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। पटना, दरभंगा, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, गया और भोजपुर में चक्रवात से
एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने यास के कारण व्यक्तियों की मौतों पर दुख जताया है। सीएम नीतीश
कुमार ने मरने वालों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का तत्काल
भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही बेगूसराय में चक्रवात से घायल चार व्यक्तियों
और गया तथा बांका में एक-एक घायल को उचित चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया। वहीं जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अस्पताल की दुर्दशा को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल
पांडे से सवाल पूछते हुए सरकार पर निशाना साधा। पप्पू यादव ने को मंगल पांडे को
टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा,विकास
का कमाल, बिहार का तैरता अस्पताल। एक दिन की बारिश
https://twitter.com/i/status/1398544917996085248
में डूबा दरभंगा मेडिकल कॉलेज। चुल्लू भर नहीं, अब इतना पानी है कि बेशर्म पूरा स्वास्थ्य महकमा डूब मर सकता है! ठीक कहा न मंगल पांडेय जी? गोरतालब है की चक्रवात यास के चलते बिहार के दरभंगा जिले में भारी बारिश हुई। बारिश की वजह से दरभंगा मेडिकल कॉलेज जलमग्न हो गया। अस्पताल के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया, जिससे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, मरीजों और मरीजों के परिजनों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

