- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- WHO ने बताई भारत में कोरोना विस्फोट की असली वजह....
Posted by : achhiduniya
10 May 2021
भारत में लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों के बावजूद कोरोना के नए
मामलों में कोई खास कम नहीं हो रहे,ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि कोरोना के बेलगाम मामले आने के पीछे की
वजह क्या है?
इस बीच, विश्व
स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक ने भारत में कोरोना विस्फोट
के कारणों को लेकर कहा कि भारत में COVID-19 का एक
वेरिएंट बहुत अधिक संक्रामक है और तेजी से लोगों को शिकार बना रहा है। यह वैक्सीन
से होने वाली प्रोटेक्शन को भी रोक सकता है। WHO की चीफ
साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में चेताया है कि भारत में
हम जो स्थिति देख रहे हैं वह संकेत देते हैं कि यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा
है। स्वामीनाथन ने कहा कि कोविड-19 का B.1.617 वेरिएंट स्पष्ट रूप से भारत में कोरोना विस्फोट का महत्वपूर्ण
कारक है। वायरस का यह प्रकार पिछले साल अक्टूबर में पहली बार पाया गया था।
उन्होंने कहा,कोरोना के मामलों में उछाल के पीछे कई चीजें हैं और तेजी से
फैलाने वाला वायरस का प्रकार उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन
जैसे देशों के अलावा कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण B.1.617 वेरिएंट को गंभीरता से ले रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि विश्व
स्वास्थ्य संगठन भी जल्द ही इस पर कोई कदम उठाएगा। WHO की शीर्ष अधिकारी ने कहा,B 1.617
वेरिएंट चिंता का विषय है क्योंकि इसमें कुछ म्यूटेशन है, जो ट्रांसमिशन को बढ़ा देता है और वैक्सीन या फिर प्राकृतिक संक्रमण द्वारा शरीर में पैदा होने वाले एंटीबॉडी को बनने से रोक सकता है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया है कि भारत में कोरोना के मामलों में बेतरतीब
उछाल के लिए सिर्फ कोविड-19 का यह संस्करण जिम्मेदार नहीं
है बल्कि ऐसा लगता है कि भारत में लोगों की लापरवाही भी इसके लिए जिम्मेदार है।
लोगों ने कोरोना के खिलाफ सुरक्षात्मक उपायों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने
कहा कि भारत में कई लोगों को ऐसा लगा कि
संकट खत्म हो गया। लोगों ने मास्क लगाना और अन्य उपायों का पालन करना छोड़ दिया। गौरतलब है की भारत
में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,000 से
ज्यादा मौतें हुई हैं। यह एक दिन में कोरोना से मौतों का अब तक का सबसे बड़ा
आंकड़ा है। यही नहीं इस दौरान चार लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं।



