- Back to Home »
- Crime / Sex »
- गंगा नदी में तैरती मिली लाशों से मचा हड़कंप...
Posted by : achhiduniya
10 May 2021
हाल ही में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को यमुना नदी में अचानक से काफी शवों को बहते देखा गया था,वहीं अब गंगा नदी में एक एक कर दर्जनों शव गंगा नदी में तैर रहे हैं। तैरते शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौसा गंगा घाट पर दर्जनों शव नदी में तैरते मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में बड़ी महामारी को लेकर लोग डरे हुए हैं। शक है कि
कोरोना से मौत होने के बाद लोग शव को जला भी नहीं रहे है, बल्कि उन्हें जैसे-तैसे अंतिम संस्कार के नाम पर गंगा में ही फेंक दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शवों की संख्या लगभग 150 बताई जा रही है। लोगों का यही कहना है कि एक ही जगह पर इतना भारी संख्या में शवों के एक साथ पानी में रहने दुर्गंध कई गांवों के कोने-कोने तक पहुंच रही है। स्थानीय पवनी गांव निवासी अनिल कुमार कुशवाहा ने जब इसकी शिकायत चौसा प्रखंड के सर्किल ऑफिसर से की तो उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय कर्मचारी को साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ 500 रुपये देने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। इधर बक्सर सदर के SDO के के उपाध्याय ने कैमरे पर पक्ष रखा है। उनका कहना है कि ये लाशें 5 से 7 दिन पुरानी हैं और शक है कि ये यूपी की तरफ से बिहार आई हैं। इनको दफन करने के लिए प्रशासन अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है। इसके बारे में यूपी प्रशासन से भी बात की जाएगी।

