- Back to Home »
- Discussion »
- एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाक़ात 2024 की रणनीति पर विचार...
Posted by : achhiduniya
11 June 2021
विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद प्रशांत किशोर ने बतौर रणनीतिकार
काम नहीं करने की घोषणा की थी और कहा था कि वे इस पेशे को छोड़ना चाहते हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा था,मैं जो करता हूं, अब उसे जारी नहीं रखना चाहता। मैंने काफी कुछ किया है। मेरे लिए
एक ब्रेक लेने और जीवन में कुछ और करने का समय है। मैं इस जगह को छोड़ना चाहता
हूं। राजनीति में फिर से वापसी की बात पर उन्होंने कहा,मैं एक विफल नेता हूं। मैं वापस जाऊंगा और देखूंगा कि मुझे क्या
करना है,लेकिन पश्चिम
बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी का चुनावी
अभियान संभालने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अब मुंबई में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात हो रही हैं। इस
बैठक ने मिशन 2024 या अगले आम चुनावों को लेकर सियासी हलचल पैदा कर दी है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में 2024 में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस पर चर्चा हो सकती
है। आधिकारिक रूप से यह बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से जुड़ी एक धन्यवाद वार्ता है।
प्रशांत किशोर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह हर उस नेता से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन का चुनाव में समर्थन
किया था। हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दोनों नेताओं ने
बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चर्चाओं का 2024 के आम
चुनाव से संबंधित एक बड़ा संदर्भ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने
के लिए एक संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार पर बात हो सकती है।


