Posted by : achhiduniya 10 June 2021

वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल उठाया है। वैक्सीन के लिए केन्द्र सरकार ने रजिस्ट्रेशन सिस्टम अनिवार्य किया है। राहुल गांधी का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है। वैक्सीन सेंटर पर वॉक-इन करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। कोरोना से अपने जीवन का अधिकार उन लोगों को भी है, जिनके पास इंटरनेट नहीं है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सर्वोच्च न्यायालय ने टीकाकरण से पहले कोविन ऐप पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत पर सवाल उठाया था। 

न्यायालय ने कहा था कि नीति निर्माताओं को जमीनी हकीकत से वाकिफ होना चाहिए और डिजिटल इंडिया की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। न्यायालय ने कहा था, आपको देखना चाहिए कि देशभर में क्या हो रहा है। जमीनी हालात आपको पता होने चाहिए और उसी के मुताबिक नीति में बदलाव किए जाने चाहिए। यदि हमें यह करना ही था तो 15-20 दिन पहले करना चाहिए था। कुछ दिन पहले ही राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा था, वैक्सीन की ख़रीद केंद्र करे और वितरण राज्य- मैं ये कहता आ रहा हूं। वैक्सीन वितरण की निष्पक्ष नीति के अभाव में मोदी सरकार की 

असमानता नीति ऐसे परिणाम ही देगी। वहीं,एक अन्य ट्वीट में लिखा, कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच सिर्फ़ वैक्सीन है। देश के जन-जन तक मुफ़्त टीकाकरण पहुंचाने के लिए आप भी आवाज़ उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये! हालांकि मोदी सरकार ने 21 जून से सभी के लिए वैक्सीन मुफ्त कर दी है। राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हमलावर हो गईं। इसपर स्मृति ईरानी का जवाब आया, 'कहत कबीर-बोया पेड़ बबूल 

का, आम कहां से होय समझने वाले समझ गए होंगे। केंद्र सरकार ने पहले से ही वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्यों को स्वीकृति दे दी है। भ्रम ना फैलाएं, टीका लगवाए। बता दें कि मई के आखिरी हफ्ते में वैक्सीनेशन ड्राइव को तेजी देने और वैक्सीन की बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से 18 साल से 44 साल के लोगों के लिए ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा हुई थी यानी कि इस वर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा तो है ही, लोग 

ऑफलाइन भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए उतने लाभार्थी नहीं पहुंच रहे और वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हैं, तो सेंटर पर भी रजिस्टर्ड लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की बात थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया था कि राज्य और स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा के बाद अब इस आयु वर्ग के लोगों के लिए ऑन साइट रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -