- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र पहले अनलॉक हां फिर लगा महज 3 घंटे में ना का ब्रेक...
Posted by : achhiduniya
03 June 2021
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई डिजास्टर मैनेजमेंट की
बैठक में महाराष्ट्र के 18 जिलों को अनलॉक करने का बड़ा फैसला लिया गया था। मदद और
पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अनललॉक की घोषणा की थी।
मंत्री विजय वडेट्टीवार ने घोषणा करते हुए साफ कर दिया था कि जो जिले लेवल वन में
आ रहे हैं वही पूरी तरीके से अनलॉक होंगे। यहां हर
ऑफिस में 100% उपस्थिति हो सकेगी। हालांकि कलेक्टर और महानगरपालिका कमिश्नर को इस बात का ख्याल रखना होगा कि संक्रमण की दर 5 फ़ीसदी के अंदर ही रहे,लेकिन अब बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है। सूचना विभाग से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है की अनलॉक पर अभी विचार चल रहा है और बाद में इस के बारे में घोषणा की जाएगी। इससे पहले घोषणा की गयी थी कि राज्य के जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है या ऑक्सीजन के बेड 25 फ़ीसदी से कम ऑक्यूपाइड है ऐसे 18 जिलों में जिम, मॉल, रेस्टोरेंट्स, सलून, थिएटर, फिल्म शूटिंग, शादी समारोह के लिए इजाजत दी गई है। राज्य सरकार ने
महाराष्ट्र को 5 लेवल में विभाजित किया है। इसमें राज्य की राजधानी मुंबई को level-2 में रखा गया था।


