Posted by : achhiduniya 06 June 2021

आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यालय पर आज पत्रकारों से बातचीत करते विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए मार्ग पर चल कर आपदा को अवसरबना कर इस आपदा के समय में पंजाब के लोगों से पैसे की लूट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने राज्य सरकार के कोटे वाली वैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज खरीदी थी, परन्तु यह वैक्सीन कैप्टन सरकार ने आगे निजी अस्पतालों को 1060 रुपए प्रति डोज में बेचकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है और निजी 

अस्पतालों को पंजाब की जनता से आर्थिक लूट करने की इजाजत दे दी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर राज्य कोटे से खरीदी गई वैक्सीन को निजी अस्पतालों को बेच कर करोड़ रुपए मुनाफा कमाने पर सीधा हमला बोला। आप पंजाब के सह-प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि एक तरफ, कैप्टन सरकार ने बड़ा वैक्सीन घोटाला किया और दूसरी तरफ, पंजाब की जनता की जेब पर करोड़ों रुपए का डाका डाला है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी के बताए मार्ग पर चल कर आपदा को अवसर बनाया और इस आपदा के समय में पंजाब की जनता से पैसे की लूट कर रहे हैं। 

उन्होंने पूछा कि क्या वैक्सीन घोटाले का पैसा कांग्रेस हाईकमान तक भी पहुंच रहा है? उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस अपनी आखिरी सांसे गिन रही है और इसीलिए कैप्टन सरकार घोटालों का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते राघव चड्ढा ने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू कह रहे हैं कि वैक्सीन मामले में उनकी कोई दाखल अंदाजी नहीं है, तो क्या वैक्सीन घोटाला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया है? उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार वाले प्रदेशों में हुए वैक्सीन घोटाले के बारे में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी 

और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब और देश के लोगों के समक्ष अपनी स्थिति जरुर स्पष्ट करनी चाहिए। इस दौरान राघव चड्ढा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस हाईकमान से पांच सवाल पूछते हुए उनका जवाब मांगा है।1- जब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन का टीका लगा सकती है तो पंजाब की कांग्रेस सरकार क्यों नहीं लगा रही?2-कैप्टन सरकार ने सरकारी वैक्सीन केंद्र बंद करके निजी अस्पतालों को वैक्सीन के 

3100 रुपए वसूलने की इजाजत क्यों दी? 3- पंजाब के लोगों को बताया जाए कि निःशुल्क टीके की कालाबाजारी करके इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किस-किस कांग्रेसी नेता को दिए?4-क्या वैक्सीन घोटाले का पैसा कांग्रेस पार्टी की हाईकमान को भी दिया गया है?5-पंजाब कांग्रेस की लड़ाई खत्म करने वाली खडगे समिति क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह से वैक्सीन घोटाले के बारे में भी सवाल पूछेगी? राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब की जनता को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन के टीके मुफ्त लगाने का ढिढोरा तो बहुत पीटा है, परन्तु सरकारी वैक्सीन केंद्र बंद करके लोगों को निजी अस्पतालों से 3100 रुपए में वैक्सीन लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -