- Back to Home »
- Discussion »
- नई रणनीति तैयार करने में जुटी सीएम योगी सरकार का दिल्ली दौरा....
Posted by : achhiduniya
10 June 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा
इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने
जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। राष्ट्रीय
राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान, आदित्यनाथ
के शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर
सरकार और संगठन के फेरबदल पर चर्चा कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि एके शर्मा को
यूपी कैबिनेट में एडजस्ट किए जाने पर भी बात हो सकती है। इस दौरे के बाद यूपी में
मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के महासचिव बीएल संतोष ने अगले साल होने वाले विधानसभा
चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्य का दौरा


